ब्रेकिंग
Fatehpur Crime News: फतेहपुर में प्रेमी की हत्या कर आरी-ग्राइंडर से काटे शव के टुकड़े; पति-पत्नी ने ... Maharashtra MLC Election: महायुति में सीट बंटवारे के बाद बगावत के सुर; अब्दुल सत्तार समेत कई नेता ना... Purnia Fraud Case: 18 साल पहले खोया बेटा बनकर घर लौटा 'ठग साधु'; लाखों रुपये ऐंठकर हुआ फरार, जानें प... D-Company Terror Module Busted: दाऊद के करीबी मुन्ना झिगाड़ा का भारत में आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़; ... CM Yogi in Bijnor: सूर्या चौहान हत्याकांड पर मुख्यमंत्री योगी का बड़ा बयान; बोले- 'दोस्ती की आड़ में... Muzaffarpur Crime News: कुख्यात शूटर गोविंद शर्मा की गोलियों से भूनकर हत्या; आइकॉन टावर में गैंगवार ... Fire at SPA Delhi: शिक्षा मंत्रालय के ऑफिस में नहीं, स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (SPA) में लगी... Surya Chauhan Murder Case: गाजियाबाद के खोड़ा में सूर्या हत्याकांड के आरोपी के घर पर चला प्रशासन का ... Iran-Kuwait Conflict: सीजफायर के बीच ईरान का कुवैत पर बड़ा हमला; अमेरिकी बेस बने निशाने, जानें क्यों... Ghaziabad Murder Case: सूर्या चौहान हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा; मामूली बाइक विवाद नहीं, 'प्रेम प्...
खेल

नौकरियां बचाने के लिए ITF अध्यक्ष का अहम कदम, अपने वेतन में की बड़ी कटौती

लंदन : अंतरराष्ट्रीय टेनिस महासंघ (आईटीएफ) ने कोरोना वायरस महामारी के दौरान अपने कर्मचारियों की मदद के लिए कई उपायों की घोषणा की है जिनमें इस वैश्विक संस्था के प्रमुख डेविड हगर्टी का अपने वेतन में 30 प्रतिशत कटौती करना भी शामिल है। एटीपी और डब्ल्यूटीए टूर्नामेंट पिछले महीने के शुरू से ही निलंबित कर दिए गए थे और विंबलडन के रद्द होने के कारण उनकी 13 जुलाई तक वापसी की संभावना भी नहीं है।

आईटीएफ ने अपने कई टूर्नामेंट को स्थगित या रद्द कर दिया है जिनमें पुरुष चैलेंजर टूर और महिला टेनिस टूर भी शामिल हैं। अगले सप्ताह से बुडापेस्ट में होने वाला पहला फेड कप फाइनल्स भी स्थगित कर दिया गया है। महासंघ ने कहा कि नौकरियों को बचाने की उसकी योजना में आईटीएफ के लगभग आधे कर्मचारियों को अवकाश पर भेजना भी शामिल है।

हगर्टी ने कहा, ‘हम जिस समस्या का सामना कर रहे हैं वह हमारे संगठन और खेल के लिए बुनियादी चुनौती है।’ आईटीएफ बोर्ड के अन्य सदस्यों ने भी अपने वेतन में 20 प्रतिशत कटौती करने का फैसला किया है।

Related Articles

Back to top button