ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
बिहार

‘मां को राजनीति में घसीटना पाप’, PM मोदी के AI वीडियो पर बोले तेज प्रताप यादव

बिहार में कांग्रेस के AI-जेनरेटेड वीडियो को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है. इस वीडियो में पीएम नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत मां को दिखाया गया था. वहीं इस मामले पर बोलते हुए आरजेडी नेता और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने कहा कि मां को कभी राजनीति में नहीं घसीटना चाहिए.

बिहार कांग्रेस के पोस्ट किए गए AI-जनरेटेड वीडियो पर उन्होंने कहा कि मां शब्द को राजनीति के तराजू पर नहीं तौलना चाहिए. कांग्रेस हो या बीजेपी, मां जैसे शब्द को राजनीति के तराजू पर नहीं तौलना चाहिए. मां साक्षात ईश्वर होती है. इसलिए मां जैसे शब्द पर किसी को राजनीति नहीं करनी चाहिए.

तेजस्वी यादव को दिया आशीर्वाद

बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने कहा कि हमारे संगठन में कई दल शामिल हुए हैं और मैंने सबका स्वागत किया. मैंने उन्हें बधाई दी. सब मिलकर चुनाव लड़ेंगे. हम एक गठबंधन बना रहे हैं. जिसका नाम बिहार गठबंधन है. बिहार गठबंधन में सभी दल हैं. जो भी लोग आ रहे हैं, वे केवल अपनी रोटी सेंक रहे हैं. वहीं तेजस्वी यादव को लेकर उन्होंने कहा कि वह हमारे छोटे भाई हैं. उन्हें हमारा आशीर्वाद है. जनता ही हमारी मुख्यमंत्री है. हमें सीएम पद का कोई लालच नहीं है.

महागठबंधन को चुनाव में नुकसान

दरअसल लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव इन दिनों अपने नए गठबंधन को लेकर काफी चर्चा में हैं. राजनीतिक जानकारों की मानें तो ये महागठबंधन को चुनाव में नुकसान भी पहुंचा सकते हैं, तेज प्रताप इन दिनों तेजस्वी यादव को लेकर भी कई बयान दे चुके हैं, जो पार्टी से उनकी नाराजगी को भी जाहिर करता है. हालांकि शनिवार को मीडिया के एक सवाल के जवाब में उन्होंने तेजस्वी यादव को लेकर नरमी दिखाई.

‘अपनी रोटी सेंक रहे हैं’

बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने कहा कि हमारे संगठन में कई दल शामिल हुए हैं और मैंने सबका स्वागत किया. मैंने उन्हें बधाई दी. सब मिलकर चुनाव लड़ेंगे. हम एक गठबंधन बना रहे हैं. गठबंधन का नाम बिहार गठबंधन है. बिहार गठबंधन में सभी दल हैं, जो भी लोग आ रहे हैं, वे केवल अपनी रोटी सेंक रहे हैं.

Related Articles

Back to top button