ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
विदेश

ईरान ने कहां छिपा रखे हैं हथियार-ग्रेड यूरेनियम? इजराइली खुफिया एजेंसी को इसकी जानकारी

इजराइल की खुफिया एजेंसी मोसाद को इस बात की जानकारी है कि ईरान के हाई ग्रेड यूरेनियम किस जगह रखे हुए हैं. अगर ईरान इनका इस्तेमाल करने की कोशिश करता है, तो इजराइल इसमें दखलअंदाजी कर सकता है. जेरूसलम पोस्ट ने अपने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है. यह खुलासा उस समय हुआ है जब ईरान और पश्चिमी देशों के बीच तनाव अपने चरम पर है.

अंतर्राष्ट्रीय समुदाय लगातार ईरान पर दबाव बना रहा है, ताकि वह इस बात का खुलासा करे कि उसने हाई ग्रेड यूरेनियम कहां रखे हुए हैं. संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी संस्था IAEA के मुताबिक, जून में इजराइल और अमेरिका के हवाई हमलों से पहले ईरान के पास 440.9 किलोग्राम (972 पाउंड) यूरेनियम था, जो 60% तक संवर्धित था. यह मात्रा हथियार-ग्रेड यूरेनियम के लेवल से सिर्फ एक कदम दूर मानी जाती है.

यूरेनियम भंडार मलबे के नीचे दबा: ईरान

11 सितंबर को ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने स्वीकार किया कि इजराइल और अमेरिका के हमलों के बाद ईरान का हाई ग्रेड यूरेनियम भंडार मलबे के नीचे दबा हुआ है. अराघची ने ये बात ऐसे समय कही, जब संयुक्त राष्ट्र परमाणु निगरानी संस्था ने ईरान के संवर्धित यूरेनियम भंडार को गंभीर चिंता का विषय बताया है. एजेंसी ने कहा है कि जून में ईरान के न्यूक्लियर फैसिलिटीज पर हुए हमलों के बाद से उसे ईरान की गतिविधियों के बारे में कोई जानकारी नहीं है.

अगर ईरान अपनी तबाह न्यूक्लियर साइट्स को फिर से बनाना शुरू करता है, तब भी उसे परमाणु हथियार बनाने में लगभग 2 साल लगेंगे. जेरूसलम पोस्ट ने इजराइली आर्मी से जुड़े अफसरों के हवाले से ये जानकारी दी है.

ईरान में महिला मोसाद एजेंट्स की तैनाती

जेरूसलम पोस्ट ने बताया है कि कि जून में तेहरान के परमाणु और मिसाइल कार्यक्रमों पर इजराइली हमलों के दौरान दर्जनों महिला मोसाद एजेंट्स को ईरान भेजा गया था. रिपोर्ट में कहा गया है कि मोसाद के डायरेक्टर डेविड बार्निया ने 12 दिनों के संघर्ष के दौरान महिलाओं की भूमिका को अहम बताया था. हालांकि इन महिला एजेंट्स की गतिविधियों के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है.

मोसाद ने इनकी तैनाती निगरानी से लेकर जमीनी ऑपरेशन को अंजाम देने के मिशन में कर रखी है. बार्निया ने मोसाद के सैकड़ों एजेंट्स को ईरान में एक साथ कई ऑपरेशन में भेजा था. इनके निशाने पर रडार प्लेटफॉर्म, बैलिस्टिक मिसाइलें और इजराइली विमानों द्वारा तबाह की गई जगहें भी शामिल हैं.

Related Articles

Back to top button