ब्रेकिंग
सीजेपी कार्यकर्ता के पिता पर हमले के खिलाफ आक्रोश, कॉकरोच जनता पार्टी ने दिया 10 दिन का अल्टीमेटम छात्रों पर अत्यधिक बल प्रयोग के आरोप पर सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस का हलफनामा, कार्रवाई का किया ... जंतर-मंतर पर छात्रों से पुलिस की बदसलूकी: सुप्रीम कोर्ट बनाएगा हाई लेवल कमेटी, CJI बोले- निर्दोष छात... बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल: 18 IPS अधिकारियों के तबादले, सीवान एसपी पूरन झा हटे, भारत सोनी बने नए क... उमरिया का वह ऐतिहासिक गांव जहां कभी राजीव गांधी पहुंचे थे, आज 41 साल से सड़क को तरस रहा पंचकेदार कल्पेश्वर महादेव मंदिर में भारी बारिश से तबाही: मलबे से पटा परिसर, हवन कुंड और सुरक्षा दीवा... नालंदा में मिड डे मील में नमक की जगह मिलाया सर्फ: 24 से अधिक स्कूली बच्चों की बिगड़ी तबीयत, मची अफरा... महाराष्ट्र कैबिनेट के बड़े फैसले: पंढरपुर विकास के लिए विशेष पुनर्वास नीति, जायकवाड़ी फेज-2 को ₹6,47... शिव भक्ति पर शौहर ने दिया तीन तलाक: झारखंड की जमीला खातून बरेली में बनी ज्योति देवी, प्रकाश संग लिए ... लखनऊ के होटल क्रिस्टेलिया में फर्जी विदेश मंत्रालय अफसरों का हाईड्रामा, स्टाफ को बनाया बंधक
पंजाब

Drug Mafia के खिलाफ आवाज उठाना दुकानदार को पड़ा भारी, बीच सड़क दौड़ा-दौड़ा कर …

लुधियाना: शहर में एक दुकानदार को नशेड़ियों के खिलाफ बोलना भारी पड़ गया। मिली जानकारी के अनुसार, मोती नगर थाना अंतर्गत फौजी कॉलोनी के शेरपुर इलाके में नशे की शिकायत करने पर दुकानदार बलजिंदर सिंह पर हमला किया गया। इस घटना में दुकानदार के साथ उसकी एक महिला रिश्तेदार भी घायल हो गई। बलजिंदर सिंह ने बताया कि वह अक्सर इलाके में खुलेआम बिक रहे नशे के खिलाफ आवाज उठाते रहते हैं। मंगलवार देर रात वह अपने दोस्त के साथ मेडिकल स्टोर से दवा खरीदकर घर लौट रहे थे, तभी उन्होंने नशा तस्करों को नशा बेचते देखा।

उन्होंने नशे का एक पैकेट छीन लिया, जिससे तस्कर भड़क गए और उनका पीछा किया। कुछ दूरी पर उन्हें पकड़ने के बाद हमलावरों ने तेजधार हथियारों से बलजिंदर सिंह पर हमला कर दिया और उनके दर्जनों साथी भी मौके पर पहुंच गए। इस हमले में दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका पैर टूट गया। हमलावरों में से एक ने पिस्तौल तानकर बलजिंदर को जान से मारने की धमकी भी दी। हमलावर मौके से फरार हो गए, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने घायल दुकानदार को उठाकर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस ने बताया कि बलजिंदर सिंह का इलाज चल रहा है और उन्होंने मोती नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। मोती नगर थाने के अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आरोपी तस्करों को जल्द गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button