ब्रेकिंग
Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ... Chhattisgarh Infrastructure News: कवर्धा शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति; ₹54 करोड़ की 4-लेन फोरलेन परिय... EC Voter List SIR Row: दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान; कांग्रेस बोली- 'ज... FJCCI Demand Ranchi: उद्घाटन के 3 साल बाद भी बंद पड़ा रांची ट्रांसपोर्ट नगर! FJCCI ने परिवहन सचिव रा...
मध्यप्रदेश

‘हमारा CM कैसा हो, उमंग सिंघार जैसा हो’, नेता प्रतिपक्ष के सामने मुख्यमंत्री बनाने के लगे नारे, बोले- 2028 में बनेगी कांग्रेस सरकार

अनूपपुर: मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि भाजपा के कई नेता कांग्रेस के संपर्क में हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी चुनाव में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिलेगा और तब विधायक बिकने की कोई संभावना नहीं रहेगी।

जनसभा में लगे ‘सीएम सिंघार’ के नारे
अनूपपुर दौरे के दौरान आयोजित एक जनसभा में कार्यकर्ताओं ने उमंग सिंघार को मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग करते हुए नारे लगाए ‘हमारा मुख्यमंत्री कैसा हो, उमंग सिंघार जैसा हो।’ इस पर सिंघार ने कहा कि ‘मैंने कभी यह नहीं कहा कि मुझे मुख्यमंत्री बनना है। जब तक जीवन है, मैं जनसेवा करता रहूंगा। पार्टी जो तय करेगी, वही मान्य होगा। 2028 अभी दूर है।

चुनाव आयोग पर साधा निशाना
सिंघार ने इस दौरान चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग का रवैया पक्षपातपूर्ण होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि ‘आयोग का कमिश्नर भाजपा के एजेंट की तरह काम कर रहा है। राहुल गांधी ने सीसीटीवी फुटेज मांगी तो जवाब मिला कि महिलाएं थीं, इसलिए फुटेज नहीं दी जा सकती। मतदान के अंतिम घंटे में अचानक 2-5 प्रतिशत वोट कैसे बढ़ जाते हैं? इसका मतलब है कि 200-300 अतिरिक्त लोग बूथ पर पहुंचे, जो शक पैदा करता है। चुनाव आयोग का भाजपा की तरफ से दुरुपयोग किया जा रहा है।’ नेता प्रतिपक्ष ने खाद की किल्लत का मुद्दा भी जोरशोर से उठाया। उन्होंने कहा कि सरकार दावा करती है कि पर्याप्त खाद उपलब्ध है, लेकिन हकीकत में किसान पूरे प्रदेश में खाद की कमी से परेशान हैं।

सिंगार के बयान से सियासी हलचल तेज
सिंघार के इन बयानों से एमपी की सियासत में हलचल मच गई है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सीएम पद की मांग और भाजपा नेताओं के संपर्क में होने के दावे ने प्रदेश की राजनीति को गरमा दिया है।

Related Articles

Back to top button