ब्रेकिंग
Ladakh Pashmina at Fashion Week: चांगथांग समुदाय की मेहनत और पश्मीना की अनूठी कला, दिल्ली के 'द ताज'... Ladakh New District Sankoo: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को मिला एक और नया जिला, सांकू बना आठवां जिला Mahua Moitra Circuit House Case: सुप्रीम कोर्ट ने TMC सांसद महुआ मोइत्रा को दी राहत, सर्किट हाउस में... CAQM Strict Guidelines Delhi NCR: दिल्ली-NCR की प्रदूषण फैलाने वाली फैक्टरियों पर शिकंजा, 30 नवंबर त... Amit Kashyap Murder Case: मेरठ के चर्चित अमित कश्यप हत्याकांड में पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की स... Muzaffarnagar Priest Murder Case: बेटा होने की भविष्यवाणी गलत साबित होने पर 81 वर्षीय पुजारी की गोली... Mumbai Goregaon News: मुंबई के गोरेगांव में 18 महीने की मासूम की छठी मंजिल से गिरकर मौत, 10 साल की प... बिहार की राजनीति में हलचल, विधायक अनंत सिंह बोले- जब नीतीश कुछ नहीं थे, तब हमने पार्टी के लिए कुर्बा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ के चर्चित शिवा मर्डर केस में बड़ा खुलासा, नेपाल से वीडियो जार... Naturopathy Treatment: प्राकृतिक चिकित्सा से रोगों का निदान, बिना दवा के स्वस्थ रहने की कला
देश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के इकलौते ग्लोबल नेता जिसे व्हाइट हाउस ने किया फॉलो

नई दिल्ली। व्हाइट हाउस ने अपने ट्विटर हैंडल पर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फॉलो किया है। मोदी एकमात्र ऐसा नेता बन गए हैं, जिन्हे व्हाइट हाउस ने फॉलो किया है। व्हाइट हाउस का ट्विटर हैंडल दुनिया के किसी अन्य नेता को फॉलो नहीं करता है। यह व्हाइट हाउस कुल 19 ट्विटर अकाउंट को फॉलो करता है, इनमें 16 अमेरिका के तो तीन भारत के हैं। पीएम नरेंद्र मोदी (@narendramodi) के पर्सनल हैंडल के साथ-साथ व्हाइट हाउस ने पीएमओ इंडिया (@PMOIndia), प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया (@rashtrapatibhvn), यूएस एंबेसी इंडिया (@USAndIndia) और इंडिया इन यूएसए (@IndianEmbassyUS) को भी फॉलो करना शुरू कर दिया है।

कोरोना वायरस के विकराल रूप से जूझ रहे अमेरिका के लिए भारत ने जो मदद का हाथ बढ़ाया है, उसे इस वक्त यही याद आ रहा होगा। भारत ने अमेरिका को हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन देना शुरू किया तो अब व्हाइट हाउस भी भारत का ‘फॉलोवर’ हो गया है।

बता दें कि कोरोना के बढ़ते संकट को देखते हुए भारत ने मलेरिया रोधी दवाई हाइड्रोक्सी क्लोरोक्वाइन दवा के निर्यात पर रोक लगा दी थी। इसके बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आग्रह पर भारत सरकार दवा के निर्यात पर लगी रोक को हटा कर अमेरिका को दवा भेजी। जब भारत सरकार ने हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन के निर्यात की अनुमति दी तो इस बात से खुश होकर ट्रंप ने भारत का धन्यवाद किया था।

वहीं पीएम ने भी इसके जवाब में कहा था कि कोविड-19 से निपटने में भारत मानव जाति की हरसंभव मदद करेगा। उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आपके साथ पूरी तरह सहमत हूं। इस तरह का वक्त दोस्तों को और करीब लाता है। भारत-अमेरिका की साझेदारी पहले से भी मजबूत है। मोदी ने लिखा कि भारत कोविड-19 से मुकाबले के लिए मानवता की हरसंभव मदद करेगा।

Related Articles

Back to top button