ब्रेकिंग
बिलासपुर के खपरगंज बवाल में पुलिस का बड़ा एक्शन: हिस्ट्रीशीटर सुहैल खान समेत 9 गिरफ्तार, अब तक 20 पह... धमतरी में सर्पदंश से कक्षा 8वीं के छात्र की मौत: जमीन पर सोते समय करैत सांप ने डसा, कुरुद के अटंग गा... रायपुर एम्स के मंच से दिखा बदलते छत्तीसगढ़ का स्वरूप: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने किया छात्रों क... दुर्ग में स्वाइन फ्लू का कहर: 4 नए मरीजों की पुष्टि के बाद आंकड़ा पहुंचा 17, जिला अस्पताल में 10 बेड... बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता: नीलमडगु के जंगलों से भारी मात्रा में हथियार और BGL सेल का डंप... इंदौर में बिना हेलमेट, सीट बेल्ट और इंश्योरेंस नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल: सुप्रीम कोर्ट की रोड सेफ्टी... देवास के SKP कॉलेज में हाथ में कागज की बंदूक लेकर पहुंचे छात्र: 3 माह बाद भी नहीं मिलीं किताबें, प्र... सीधी में बारिश का कहर: कैमूर पहाड़ पर धंसी मुख्य सड़क, अमिलिया-हनुमना मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बंद; ... बर्खास्तगी के 26 साल बाद फिर पहनी CRPF की वर्दी: संत बनकर मंदिर में काटा जीवन, इलाहाबाद हाई कोर्ट से... फर्जी लेडी IAS तृप्ति सिंह पर भोपाल में एक और FIR: MPT में होटल लीज के नाम पर 50 लाख की ठगी; भाई समे...
मनोरंजन

इस एक्टर को 18 की उम्र में सलमान खान की बहन से हुआ था प्यार, 350 करोड़ी फिल्म में बन चुका विलेन

बॉलीवुड के इस एक्टर के पिता मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर हैं. वहीं उनके चाचा बॉलीवुड के सुपरस्टार हैं. जबकि एक्टर की सौतेली मां हिंदी सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस थीं. हालांकि ये एक्टर अपने एक्टिंग करियर में कोई खास कमाल नहीं दिखा पाया. लेकिन, उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ से खूब सुर्खियां बटोरी हैं. उनका सलमान खान की एक्स भाभी मलाइका अरोड़ा से 6 साल तक अफेयर चला था.

सलमान की एक्स भाभी मलाइका अरोड़ा को डेट करने से पहले ये अभिनेता सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा के साथ रिश्ते में थे. अब तो आप समझ ही गए होंगे कि यहां अर्जुन कपूर के बारे में बात हो रही है. अर्जुन कपूर 40 साल के हो गए हैं. हालांकि इस उम्र में भी अभिनेता कुंवारे घूम रहे हैं. उन्होंने अब तक शादी नहीं की है.

18 की उम्र में हुआ था सलमान की बहन से प्यार

सलमान खान की बहन अर्पिता खान और अर्जुन कपूर के अफेयर की बात किसी से छिपी नहीं है. फिल्मी परिवार से होने के चलते अर्जुन बचपन से ही फिल्मी सितारों को करीब से जानने का मौका मिल गया था. बतौर एक्टर काम करने से पहले उन्होंने फिल्मों के लिए बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर भी काम किया था. कम उम्र में ही अर्जुन कपूर की सलमान खान से भी अच्छी बॉन्डिंग हो गई थी.

कभी अर्जुन अपने बढ़े हुए वजन को लेकर भी परेशान रहा करते थे और उस वक्त सलमान ने ही उन्हें वजन घटाने की सलाह दी थी. इसके बाद अर्जुन ने डेब्यू किया था. बता दें कि सलमान खान की फिल्म ‘मैंने प्यार क्यों किया’ की शूटिंग के दौरान अर्जुन को अर्पिता से प्यार हो गया था. उस वक्त वो सिर्फ 18 साल के थे. अर्जुन को सलमान को लेकर डर भी था और उन्होंने अपने और अर्पिता के अफेयर के बारे में सलमान को सब कुछ बता दिया था. हालांकि दो साल में ही दोनों का ब्रेकप हो गया था.

350 करोड़ी फिल्म में बन चुके विलेन

अर्जुन कपूर को पिछली बार फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में देखा गया था. अजय देवगन की इस फिल्म में उन्होंने विलेन का रोल निभाया था. हालांकि ये पिक्चर बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी थी. इसका बजट 350 करोड़ रूपये से 375 करोड़ रुपये के बीच था और इसकी भारत में बजट के बराबर भी कमाई नहीं हो पाई थी.

Related Articles

Back to top button