ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
राजस्थान

अनूपगढ़ में 450 लोगों का धर्म परिवर्तन, 17 सालों से चल रहा था खेल; खुलासा हुआ तो पुलिस के उड़े होश

राजस्थान के अनूपगढ़ से एक बड़े धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है. एक युवक द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के बाद पता चला है कि उसे बहला-फुसलाकर हिंदू से ईसाई धर्म में परिवर्तित किया गया था. धर्म परिवर्तन के बाद वह युवक करीब एक महीने तक मानसिक तनाव में रहा. युवक ने अनूपगढ़ थाने में तीन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करवाया है. इनमें दो आरोपी एक ही परिवार के हैं जिसमें पिता विनोद कुमार और बेटा आर्यन शामिल है. तीसरा आरोपी पोलश बारजो नाम का एक पादरी है, जो झारखंड का रहने वाला बताया जा रहा है.

पोलश बारजो ‘एफएमपीबी’ यानी (Friends Missionary Prayer Band) नामक संस्था का अनूपगढ़ क्षेत्र का एरिया इंचार्ज है. पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. पूछताछ में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है. पोलश बारजो ने साल 2008 से 2025 के बीच करीब 450 हिंदू लोगों का धर्म परिवर्तन करवाया है. मामला सामने आने के बाद हिन्दू संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया.

आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

इसके दबाव के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई की और संबंधित आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया. धर्म परिवर्तन की यह पूरी प्रक्रिया सुनियोजित बताई जा रही है. जिसमें लोगों को लालच, प्रलोभन या मानसिक दबाव में लाकर धर्म बदलवाया जाता था. युवक के खुलासे के बाद अब यह मामला राज्य स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है.

अन्य पीड़ितों से की जा रही बात

पुलिस का कहना है कि जांच जारी है और पूरे नेटवर्क की छानबीन की जा रही है. अन्य पीड़ितों से भी संपर्क किया जा रहा है ताकि यह पता लगाया जा सके कि और कितने लोग इस जाल में फंसे थे. इस पूरे प्रकरण ने धर्म परिवर्तन के मुद्दे को फिर से केंद्र में ला दिया है और प्रशासन पर सख्त कार्रवाई करने का दबाव बढ़ गया है.

Related Articles

Back to top button