ब्रेकिंग
Supreme Court News: चुनाव आयोग के कामकाज और EVM तकनीक की जांच की मांग, सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हुई न... Delhi Air Pollution News: प्रदूषण के स्रोतों का लगेगा सटीक पता, दिल्ली में लॉन्च हुई Real-Time Sourc... Jammu and Kashmir Politics: एलजी मनोज सिन्हा से मिले मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, जल्द शपथ लेंगे नए मं... Samba News: जम्मू-कश्मीर के सांबा में मिला संदिग्ध कबूतर, पैर में कोड रिंग, उर्दू नोट और पाकिस्तानी ... Churu Road Accident: तारानगर रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, कार और ट्रेलर की भिड़ंत में एक ही परिवार के ... Ravi Shankar Prasad PC: रामलीला मैदान में प्रस्तावित रैली की तारीख को लेकर विवाद, बीजेपी ने राहुल गा... Noida News: सेक्टर-125 के कैफे में लगी भीषण आग, गैस रिसाव के चलते चार दुकानें चपेट में आईं Budaun Crime News: शराब के नशे में खूनी संघर्ष, पिता ने कुल्हाड़ी से गला काटकर की बेटे की बेरहमी से ... Gwalior News: नीट की तैयारी कर रही नाबालिग से लिफ्ट के बहाने रेप, वीडियो बनाकर 10 महीने तक किया ब्लै... Rajasthan Cyber Crime: ऑनलाइन गोल्ड ट्रेडिंग के नाम पर 12 करोड़ की ठगी का खुलासा, मुख्य आरोपी विशाखा...
पंजाब

चंडीगढ़, दिल्ली और मथुरा ले जाकर पंजाब की बेटी से गंदा काम, होश उड़ा देगी खबर

लुधियाना: युवती का अश्लील विडियो बना कर युवक उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाता रहा और जब युवती ने उसे शादी करने के लिए कहा तो युवक ने उसे धमकाते हुए मना कर दिया । पीडित युवती ने पुलिस को शिकायत दी तो पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।

थाना हैबोवाल की पुलिस ने पीडिता के बयान पर अंकित गौतम के खिलाफ रेप करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया । पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने बताया कि उक्त आरोपी उसको साल 2022 में उसकी बहन की शादी में मिला था और तब उनकी दोस्ती हो गई थी । दोनों एक दूसरे से बातचीत करने लगे और आपस में मिलने भी लगे । इस दौरान आरोपी ने उसकी एक अश्लील वीडियो बना ली और उसे ब्लैकमेल करते हुए शारीरिक संबंध बनाने शुरू कर दिए।

इस दौरान आरोपी उसे जबरदस्ती चंडीगढ़, दिल्ली व मथुरा भी ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक सबंध बनाता रहा । जब उसने युवक को शादी करवाने के लिए कहा तो आरोपी ने उसे इंकार कर दिया और उसे धमकियां देनी शुरू कर दी । सब इंस्पेक्टर केवल कृष्ण ने बताया कि मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है, आरोपी की तलाश में रेड की जा रही है, जिसे जल्द ही काबू कर लिया जाएगा । कार्रवाई के दौरान आरोपी के खिलाफ तथ्य सामने पर अन्य धाराएं भी लगाई जाएगी ।

Related Articles

Back to top button