ब्रेकिंग
अशोकधाम मंदिर हादसा: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत की पुष्टि, प्रशासनिक विफलता व जांच पर ग... NEET विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश: NTA को बनाएं स्थायी व मजबूत संस्थान, AI और ब्लॉकचेन तकन... कांग्रेस मुख्यालय में CWC की अहम बैठक: खरगे बोले—12 वर्षों में युवाओं का भविष्य तबाह, PM मोदी दें जव... जयपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग: सूरत से आ रहे यात्री की बिगड़ी तबीयत, अस... राजस्थान में नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी: राज्य निर्वाचन आयुक्त ने घोषित किया कार्यक्रम, आचार स... अंकिता भंडारी हत्याकांड: कोर्ट ने फिर खारिज की आरोपियों की जमानत, धामी सरकार की मजबूत पैरवी से दोषिय... पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश से काशी में उफान पर गंगा, चेतावनी बिंदु के करीब पहुंचा जलस्तर मुंबई की सड़कों पर मराठी भाषा को लेकर सरकार का सख्त रुख, तैयार हुआ एक्शन प्लान महाराष्ट्र में 28 अगस्त से लागू होगा धर्म स्वतंत्रता कानून 2026: जबरन धर्मांतरण पर 7 साल जेल, बच्चे ... अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर धीरेंद्र शास्त्री का फूटा गुस्सा, बताया सबसे बड़ा कलंक
पंजाब

CM मान का बड़ा ऐलान, पंजाब की महिलाओं को मिलेंगे 1100 रुपये!

चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने महिलाओं के हित में एक अहम ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष 2026 के बजट में पारित होने के बाद पंजाब की महिलाओं को वादे के अनुसार 1100 रुपये मिलने शुरू हो जाएंगे। मुख्यमंत्री ने यह ऐलान एक निजी चैनल को दिए साक्षात्कार के दौरान किया है।

भगवंत मान ने स्पष्ट किया कि आम आदमी पार्टी सरकार इस योजना को लागू करने के लिए गंभीरता से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण सरकार की प्राथमिकता है और यह वादा किसी भी हालत में अधूरा नहीं रहेगा।

गौरतलब है कि सरकार बनने से पहले भगवंत मान ने घोषणा की थी कि पंजाब की महिलाओं को मुफ्त सफर के साथ 1100 रुपये मासिक दिए जाएंगे। अब इस वादे को साकार करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। इस फैसले से न केवल गृहिणियों को राहत मिलेगी, बल्कि उनके दैनिक जीवन में आर्थिक संबल भी पैदा होगा।

Related Articles

Back to top button