ब्रेकिंग
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हुई 'मिशन के रूप में नेतृत्व' पर राष्ट्रीय कार्यशाला, नीति आयोग क... देशभर के हवाई अड्डों पर कम होगी सीआईएसएफ जवानों की तैनाती, निजी सुरक्षा एजेंसियों के गार्ड संभालेंगे... बिहार की राजधानी पटना में बहुचर्चित इरफान हत्याकांड का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा, पत्नी और उसका ... नोएडा के सेक्टर-126 इलाके में कार के भीतर शराब पी रहे युवकों के साथ भीषण हादसा, आग की चपेट में आने स... उत्तराखंड में सड़क हादसों का कहर, महज चौबीस घंटे के भीतर अलग-अलग दुर्घटनाओं में सत्रह लोगों की दर्दन... उत्तर प्रदेश के गोंडा में कथा के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान, यज्ञ में बाधा और सोशल म... मदुरै तनिष्क शोरूम लूटकांड में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य आरोपी निशांत के पास से 6.4 किलो सोन... दिल्ली सरकार का ऐतिहासिक फैसला, राजधानी के ट्रांसजेंडर समुदाय को मिलेगा आयुष्मान भारत योजना का लाभ सर्दियों के मौसम में सेहत का खजाना है आंवला और करीपत्ता की स्वादिष्ट पोडी, जानिए बनाने की आसान विधि मेटा ने इंस्टाग्राम के सुझाव प्रणाली में किए बड़े बदलाव, यूजर्स को अब कम गुणवत्ता और संवेदनशील कंटें...
पंजाब

Jalandhar के इस इलाके में जबरदस्त हंगामा, मामूली विवाद ने लिया भयानक रूप

जालंधर : शहर में 2 पक्षों में जबरदस्त झगड़े का मामला सामने आया है। इस दौरान घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचा गया। मिली जानकारी के अनुसार दोनों पक्ष सोढल के पास दीप सिंह नगर के रहने वाले हैं। इन किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसने देखते ही देखते भयानक रूप ले लिया और बात मारपीट पर उतर आई।

इस संबंधी जानकारी देते हुए एक पक्ष के युवक फतेह ने बताया कि दूसरे पक्ष के 4-5 लोग जो खुद को निहंग बताते है, उसके उसके पिता को बुरी तरह से पीटा। इस दौरान उसका पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक ने बताया कि बजरी को लेकर झगड़ा हो गया। उसके पिता जे दूसरे पक्ष से अपनी बजरी की मांग कर रहे थे। इसी बीच उन्होंने मारपीट करनी शुरू कर दी। युवक ने बताया कि दूसरे पक्ष के लोग कोई भी काम धंधा नहीं करते हैं वह सिर्फ राहगीरों को लूट का शिकर बनाते हैं। आने -जाने वाले लोगों से छीना झपटी करते हैं।

युवक ने बताया कि,जब वह अस्पताल पहुंचा तो दूसरे पक्ष के लोग भी वहां पर पहुंच गए, जिन्होंने खुद ही अपने बाजू पर कट लगाकर पर्चा डालने की धमकी दी। फिलहाल दूसरे पक्ष का अभी तक कोई बयान सामने नहीं आया है। पुलिस द्वारा इस मामले में जांच चल रही है।

Related Articles

Back to top button