ब्रेकिंग
Mamata Banerjee Silence: क्या इंडिया गठबंधन में कमजोर हुई ममता की पकड़? प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखीं 'न... Srinagar Crime News: ड्रग तस्करों पर श्रीनगर पुलिस का बड़ा प्रहार; ₹4 करोड़ की अवैध संपत्ति की गई जब्... Delhi Airport News: दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा; तेज हवाओं के कारण एयर इंडिया के 3 विमान क्षतिग्रस्... Ayodhya Ram Mandir Dispute: राम मंदिर ट्रस्ट पर अखिलेश के आरोपों से मचा सियासी घमासान; ब्रजेश पाठक क... Visakhapatnam Steel Plant Accident: विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा; पिघला हुआ स्टील गिर... Delhi DDMA Meeting: दिल्ली फायर सर्विस में भर्ती होंगे पूर्व अग्निवीर; LG संधू ने मानसून और सुरक्षा ... Delhi Hotel Fire Case: मालवीय नगर अग्निकांड में बड़ा अपडेट; होटल अकाउंटेंट ने किया कोर्ट में सरेंडर Delhi High Court News: लुटियंस जोन पर हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी; कहा- 'दिल्ली को घोटना चाहते हैं क्य... Baghpat News: प्रेरणा कैंटीन का 94 हजार का बिल दबाए बैठे अधिकारी; संचालिका ने लगाए गंभीर आरोप Bihar Politics: उपेंद्र कुशवाहा के लिए बढ़ी मुश्किलें; विधान परिषद टिकट पर पवन सिंह की एंट्री ने बदला...
छत्तीसगढ़

स्कूल में प्रिंसिपल और शिक्षक ने किया इतना प्रताड़ित, डर के मारे छात्रा ने कर लिया सुसाइड, परिजनों के गंभीर आरोप

बेलतरा: छत्तीसगढ़ के बेलतरा के नेवसा स्थित सीता देवी स्कूल में पढ़ने वाली कक्षा 9वीं की एक छात्रा ने शुक्रवार को फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी। इस दर्दनाक घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।

परिजनों का कहना है कि छात्रा को स्कूल में लगातार प्रताड़ित किया जाता था। जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले एक शिक्षक ने कक्षा के बीचोंबीच बच्ची को बाल पकड़कर घसीटा और डंडे से पिटाई की थी। इस घटना से वह मानसिक रूप से आहत थी। परिवार ने आरोप लगाया कि स्कूल की प्रिंसिपल और संबंधित शिक्षक छात्रा के साथ अक्सर सख्त और अपमानजनक व्यवहार करते थे। मृतक छात्रा के शरीर पर चोटों के निशान भी देखे गए।

मौके पर पहुंची रतनपुर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामला दर्ज किया। अधिकारियों ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय ग्रामीण और अभिभावक घटना को लेकर आक्रोशित हैं। उनका कहना है कि यदि समय रहते शिक्षक और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की जाती, तो छात्रा को अपनी जान नहीं गंवानी पड़ती।

Related Articles

Back to top button