ब्रेकिंग
Gwalior News: ग्वालियर में लिफ्ट में फंसे मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, 10-15 म... Madhya Pradesh Local News: छिंदवाड़ा को सूखाग्रस्त घोषित करने और मुआवजे की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट प... MP Education Department Update: वर्ष 2001 से पहले नियुक्त शिक्षाकर्मियों को बड़ा फायदा, हाईकोर्ट ने ... Kanker Patwari Strike: कांकेर में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से धान खरीदी और फसल सर्वे का काम... सूर्य नगर में आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा की नई सुविधा, ‘आयु आरोग्य’ के जरिए स्थानीय लोगों को मिल... Bilaspur Political News: बिलासपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कांग्रेस भवन में हंगामे को लेकर पुल... Kawardha Police Action: सरेआम धारदार हथियार लेकर घूम रहे थे बदमाश, सिटी कोतवाली पुलिस ने दबोचा Chhattisgarh News: कोरबा में पटवारी संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, 13 अक्टूबर से उग्र आंदोलन का ऐला... Latehar News: चंदवा के ब्रजमोहन राम बने ओडिशा के राज्यपाल, झारखंड और पलामू में जश्न का माहौल SIR Voter List Jharkhand: 30 नवंबर तक होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, एक दस्तावेज देकर दर्ज कराएं...
खेल

वैभव सूर्यवंशी ने मारा ऐसा आसमानी छक्का, जमीन पर लौटी ही नहीं गेंद

भारतीय अंडर 19 टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 51 रनों से हरा दिया. इस मैच में भी वैभव सूर्यवंशी ने ताबड़तोड़ 70 रनों की पारी खेलते हुए 6 छक्के लगाए. इसमें से एक छक्का उन्होंने इतना कमाल लगाया कि गेंद जमीन पर लौटी ही नहीं. वो आसमान से नीचे तो आई लेकिन जमीन पर गिरी नहीं. आइए आपको बताते हैं कि आखिर मामला क्या है? दरअसल वैभव सूर्यवंशी ने जो पहला छक्का लगाया था वो स्क्वायर लेग एरिया में गया, जहां एक पेड़ लगा हुआ था. गेंद उस पेड़ पर गई और वहीं अटक गई.

सूर्यवंशी का आसमानी छक्का

वैभव सूर्यवंशी को ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों ने शॉर्ट पिच गेंदों से टेस्ट करने की कोशिश की लेकिन शायद वो नहीं जानते थे कि ये खिलाड़ी गजब के कट और पुल लगाता है. सूर्यवंशी को जैसे ही छाती की ऊंचाई पर बॉल मिली, उसे उन्होंने पूरी ताकत से पुल कर दिया और गेंद इयान हीली ओवल मैदान के पेड़ पर जाकर अटक गई. इसके बाद एक बच्चा उस पेड़ पर चढ़ता नजर आया. उस बच्चे को गेंद मिली या नहीं इसके बारे में पता नहीं चल सका है.

सूर्यवंशी ने तोड़ा रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी ने इस मैच में एक बार फिर अपना जलवा दिखाते हुए ताबड़तोड़ अर्धशतक लगाया. ये उनके लिस्ट ए करियर का पहला अर्धशतक भी है. वैभव सूर्यवंशी इसके साथ ही यूथ वनडे कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय भी बन गए है. उन्होंने 38 छक्के लगाने वाले उनमुक्त चंद का रिकॉर्ड तोड़ा. वैभव के अब 41 छक्के हो गए हैं.

इंडिया अंडर-19 टीम ने जीती सीरीज

इंडिया अंडर-19 टीम ने दूसरा यूथ वनडे भी आसानी से जीत लिया. इस जीत के साथ ही सीरीज भी उसके नाम हो गई. अब तीसरा मुकाबला 26 सितंबर को खेला जाएगा. वैभव सूर्यवंशी से इस मैच में भी ताबड़तोड़ बैटिंग की उम्मीद रहेगी. वैसे सूर्यवंशी से अच्छी बल्लेबाजी इस सीरीज में अभिज्ञान कुंडू ने की है जिन्होंने दोनों मैचों में अर्धशतक लगाया है. पिछले मैच में उन्होंने नाबाद 87 रन बनाए थे वहीं दूसरे मैच में उनके बल्ले से 71 रन निकले.

Related Articles

Back to top button