ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: 'कमजोर कड़ी' से ग्लोबल ग्रोथ इंजन तक; 2012 से 2026 के बीच कैसे बदली भारत की तस्वी... 9/11 आतंकी हमले के 25 साल पूरे: पीएम नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Vellore Church Collapse: वेल्लोर में निर्माणाधीन चर्च की छत गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 14 घायल; NDRF... हिमाचल के पहाड़ी रास्तों पर पर्यटकों को बड़ी राहत: देवड़ और हनोगी सुरंगें यातायात के लिए शुरू Neem Karoli Baba Film: नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ की बंपर सफलता, स्वामी कैलाशनंद गिरी से मिल... MP Politics News: 'विकास के लिए आस्था से समझौता न हो', उमा भारती ने उज्जैन के 170 साल पुराने हनुमान ... महिला किसानों को बड़ी सौगात: झारखंड में जल्द शुरू होगी 'महिला किसान खुशहाली योजना' Bank Strike News: झारखंड में 30 हजार बैंक कर्मियों की हड़ताल से कामकाज ठप, 11 से 30 सितंबर तक 4 दिन ... साहिबगंज में गंगा ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड: 28.72 मीटर पहुंचा जलस्तर, तटीय इलाकों में दहशत Sahibganj News: साहिबगंज में अनोखी शादी; पति ने 8 साल पुराना रिश्ता तोड़ खुद कराई पत्नी की उसके प्रे...
देश

कोरोना योद्धा को सलाम, डिलीवरी के 22 दिन बाद ही काम पर लौटी GVMC कमिश्नर श्रीजना

कोरोना के खिलाप जंग लड़ रहे ऐसे कई कर्मवीर हैं जो अपने परिवार से ज्यादा अपनी ड्यूटी और फर्ज को प्रातमिकता दे रहे हैं। ऐसा ही एक कोरोना योद्धा है ग्रेटर विशाखापत्तनम नगर निगम (जीवीएमसी) की आयुक्त जी श्रीजना। कोरोना के बीच श्रीजना सही मायनों में एक फ्रंटलाइन वारियर बन गई हैं। श्रीजना अपनी डिलीवरी के 22 दिनों बाद ही ड्यूटी पर लौट आई हैं। श्रीजना अपने छोटे बच्चे के साथ काम कैसे मैनेज कर रही हैं तो इस पर उन्होंने बताया कि उनके पति और मां इसमें उनका पूरा साथ देते हैं। उन्होंने बताया कि वह हर चार घंटे बाद अपने घर जाती हैं ताकि अपने नवजात को दूध पिला सकें और इसके बाद काम पर लौट आती हैं।

श्रीजना ने कहा कि देश पर आए इस संकट के दौरान काम पर रहने के महत्व को वो अच्छे से समझती हैं और इसलिए काम पर लौटी हैं। उन्होंने कि इस मुश्किल समय में आपातकालीन सेवाओं की कितनी आवश्यकता है यह सब जानते हैं ऐसे में आराम करना सही नहीं था। श्रीजना ने बताया कि जिला प्रशासन यह सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रयास कर रहा है कि मैदानी स्तर पर सेनेटरी का काम हो और गरीबों के लिए जरूरी आवश्यकताओं को प्रदान करना व जिला अधिकारियों के साथ सभी स्तरों पर समन्वय बनाना आदि सभी बातों का ध्यान रखा जा रहा है ताकि वायरस को विशाखापत्तनम में ही रोका जाए। श्रीजना ने कहा कि मेरे ड्यूटी पर लौटने पर सबसे पहला काम था लोगों को सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना।

Related Articles

Back to top button