ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: 'कमजोर कड़ी' से ग्लोबल ग्रोथ इंजन तक; 2012 से 2026 के बीच कैसे बदली भारत की तस्वी... 9/11 आतंकी हमले के 25 साल पूरे: पीएम नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Vellore Church Collapse: वेल्लोर में निर्माणाधीन चर्च की छत गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 14 घायल; NDRF... हिमाचल के पहाड़ी रास्तों पर पर्यटकों को बड़ी राहत: देवड़ और हनोगी सुरंगें यातायात के लिए शुरू Neem Karoli Baba Film: नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ की बंपर सफलता, स्वामी कैलाशनंद गिरी से मिल... MP Politics News: 'विकास के लिए आस्था से समझौता न हो', उमा भारती ने उज्जैन के 170 साल पुराने हनुमान ... महिला किसानों को बड़ी सौगात: झारखंड में जल्द शुरू होगी 'महिला किसान खुशहाली योजना' Bank Strike News: झारखंड में 30 हजार बैंक कर्मियों की हड़ताल से कामकाज ठप, 11 से 30 सितंबर तक 4 दिन ... साहिबगंज में गंगा ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड: 28.72 मीटर पहुंचा जलस्तर, तटीय इलाकों में दहशत Sahibganj News: साहिबगंज में अनोखी शादी; पति ने 8 साल पुराना रिश्ता तोड़ खुद कराई पत्नी की उसके प्रे...
पंजाब

बड़ी वारदात से दहला पंजाब! खेतों में सरपंच पर चली ताबड़तोड़ गोलियां

बंगा: बंगा के नजदीकी गांव हप्पोवाल में उस समय सनसनी फैल गई जब अज्ञात लोगों ने मौजूदा सरपंचगुरिंदर सिंह पहलवना पुत्र गुरनाम सिंह पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं।

जानकारी के अनुसार, सरपंच दोपहर के समय अपने खेतों में मौजूद थे कि अचानक कुछ अज्ञात लोगों ने उन पर फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली उनके पेट के दाहिने हिस्से में लग गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत पास के गुरु नानक मिशन अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें डीएमसी लुधियाना रेफर कर दिया गया।

इलाज कर रहे डॉक्टर मानवजीत ने बताया कि गोली मरीज के पेट से होते हुए रीढ़ की हड्डी के पास जाकर फंस गई है, जिस कारण उनकी स्थिति नाज़ुक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही थाना बहराम, थाना सदर बंगा और जिला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। समाचार लिखे जाने तक हमलावरों की पहचान नहीं हो पाई थी।

Related Articles

Back to top button