ब्रेकिंग
Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प...
मध्यप्रदेश

गुना नगरपालिका परिषद में कांग्रेस की चतुर चाल! BJP पार्षदों को साथ लेकर गिराए सारे प्रस्ताव! अल्पमत में आई BJP बहुमत वाली नगर पालिका

गुना: गुना नगरपालिका परिषद में कांग्रेस और बीजेपी की असाधारण जुगलबंदी देखने को मिली है। साधारण सम्मेलन हंगामे और तीखी नोकझोंक के बीच संपन्न हो गया।  विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा हुई, लेकिन ये प्रस्ताव पारित नहीं हो सके। नगरपालिका सभा भवन की बैठक में पार्षदों के बीच जबरदस्त खींचतान देखने को मिली। यहां पर कांग्रेस और बीजेपी पार्षद एक हो गए और  प्रमुख चार प्रस्तावों को गिरा दिया।  इससे विचित्र स्थिति पैदा हो गई… भाजपा बहुमत वाली नगर पालिका परिषद अल्पमत में दिखाई दी।

प्रस्ताव के खिलाफ साथ आए कांग्रेस और भाजपा

कांग्रेस पार्षद शेखर वशिष्ठ, महेश कुशवाह, कृष्ण मोर्या, रामवीर जाटव, राममूर्ति कुशवाह, गीता कुशवाह, हलीम गाजी के साथ भाजपाके पार्षद राधा कुशवाह, सुमन लोधा, ब्रजेश राठौर, उपाध्यक्ष धर्म सोनी, दिनेश शर्मा चुक्की, अजब बाई लोधा, तरुण मालवीय, अलका कोरी, ममता तोमर, सुनीता रविन्द्र रघुवंशी, रमेश भील, सचिन धुरिया और राजकुमारी जाटव भी प्रस्ताव के खिलाफ ही रहे

मॉडर्न रेलवे स्टेशन को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए बल्क वॉटर कनेक्शन, जिला न्यायालय से नानाखेड़ी एचपी पेट्रोल पंप तक सड़क डामरीकरण, हनुमान चौराहा से जज्जी बस स्टैंड ओवरब्रिज तक सड़क डामरीकरण, और गुना शहर में बन रहे 600 सीट के ऑडिटोरियम में कुर्सियों की स्वीकृति जैसे प्रस्ताव परिषद के समक्ष रखे गए। लेकिन कोई भी सिरे नहीं चढ़ पाया

भाजपा के बहुमत वाली नगर पालिका अल्पमत में गई

परिषद बैठक में ऐसी स्थिति बनी कि कांग्रेस और बीजेपी के पार्षद एक साथ आ गए । कांग्रेस ने भाजपा के ज्यादातर पार्षदों को अपने पक्ष में कर लिया। ऐसा होने से स्थिति ऐसी बनी की भाजपा के बहुमत वाली नगर पालिका अल्पमत में आ गई और सभी प्रस्तावों पर सहमति नहीं बना पाई।

Related Articles

Back to top button