ब्रेकिंग
गाजियाबाद के निवाड़ी में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की आमने-सामने की टक्कर में 3 की मौत व कई घा... अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट में चंदा विवाद के बाद बड़ा बदलाव, IITian जगदीश आफले बने पहले सचिव NEET पेपर लीक मामले में CBI का बड़ा एक्शन, स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट में 13 आरोपियों के खिलाफ 20 हजार... जंतर-मंतर पहुंचे निलंबित सिपाही शेर सिंह का नया वीडियो वायरल, अधिकारियों द्वारा 'हिस्ट्रीशीटर' बताए ... दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ को कैबिनेट मंजूरी, महिलाओं को हर माह मिलेंगे ₹2,5... सावन मास को लेकर महाकाल मंदिर में भस्म आरती का समय बदला, रोजाना सुबह 3 बजे और सोमवार को 2:30 बजे खुल... रुद्रप्रयाग में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, शिल्ली के पास भूस्खलन से रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे ... पूर्वी दिल्ली की गीता कॉलोनी में अचानक झुकी 4 मंजिला जर्जर इमारत! खाली कराया गया, MCD ने घोषित किया ... UP चुनाव 2027 के लिए BSP का बड़ा दांव! आकाश आनंद 10 अगस्त से सादाबाद से शुरू करेंगे चुनावी अभियान बांसवाड़ा में भीषण सड़क हादसा! सेंट पॉल स्कूल की वैन खड़े ट्रक से टकराई; 1 मासूम की मौत, 8 बच्चे गंभ...
उत्तरप्रदेश

बरेली हिंसा: इंटरनेट बंद, सड़कों पर फ्लैग मार्च… तौकीर रजा की गिरफ्तारी के बाद बरेली में हाई अलर्ट

बरेली में ‘आई लव मोहम्मद’ को लेकर जुमे की नमाज के बाद भड़की हिंसा पर पुलिस ने सख्त एक्शन लिया है. 10 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है. हालांकि पुलिस की सतर्कता से स्थिति को कुछ ही घंटों में कंट्रोल कर लिया गया. संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस फोर्स तैनात की है. पुलिस के आलाधिकारी स्थित पर नजर बनाए हुए हैं. वहीं अफवाहों को रोकने के लिए इंटरनेट सेवा को बंद किया है. मौलाना तौकीर रजा की गिरफ्तारी के बाद ऐहतियातन इंटरनेट सेवा को स्लो किया गया है. पुलिस तौकीर रजा को हिंसा का मास्टरमाइंड मान रही है. माना जा रहा है कि शाम तक इंटरनेट सेवा पूरी तरह से बंद कर दी जाएगी.

बरेली में हिंसा और मौलाना तौकीर रजा की गिरफ्तारी के बाद इंटरनेट सेवा बाधित है. लोगों ने बताया कि नेटवर्क में दिक्कत आनी शुरू हो गई है. तौकीर रजा की गिरफ्तारी के बाद ऐहतियात के तौर पर इंटरनेट सेवा नियंत्रित की गई है. पुलिस तौकीर रजा को हिंसा का मास्टरमाइंड मान रही है. पुलिस को ह्वाट्सऐप चैट्स, सोशल मीडिया पोस्ट, हथियार, कॉल डिटेल्स और CCTV फुटेज के रूप में कई सबूत मिले हैं, जिसके आधार पर पुलिस आगे की जांच कर रही है.

हिंसा का आरोपी कौन?

बरेली में हुई हिंसा पर बरेली रेंज के डीआईजी अजय कुमार साहनी ने कहा कि स्थिति सामान्य है. 10 एफआईआर दर्ज की गई हैं और सबूतों के आधार पर जांच की जा रही है. अब तक 39 लोगों की पहचान की गई है और मौलाना तौकीर रजा मुख्य साजिशकर्ता के रूप में सामने आया है. उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. लोगों को इकट्ठा करने और योजना को साझा करने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल किया गया.

प्रदर्शनकारियों के पास से बड़ी संख्या में हथियार और पत्थर बरामद किए गए हैं. पुलिसकर्मियों पर गोलीबारी की गई और पथराव भी किया गया. 22 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. आगे की जांच जारी है. अब तक की जांच में तौकीर रजा ही घटना का मास्टरमाइंड है. 50-60 हजार की भीड़ जुटाने की योजना थी. बड़ी घटना को अंजाम देने की मंशा के साथ कॉल दी गई थी.

मौलाना के खिलाफ पुलिस को मिले सबूत

प्रशासन ने समय रहते स्थिति को नियंत्रित किया. पथराव, हिंसा और फायरिंग के तमाम सबूत हैं. हथियार भी बरामद किये गए हैं. मौलाना को समझाया गया था. टाल मटोल करते रहे और कल सुबह वीडियो जारी कर के भीड़ को आने के लिये कहा.

पुलिस अधिकारी के मुताबिक हिंसा पूर्व नियोजित थी. लोगों को एकत्र करने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल किया गया. सोशल मीडिया पर ह्वाट्सऐप और कॉल कर कैंपेन चलाया गया, बाहर के लोग भी घटना में शामिल थे. जांच चल रही है, तौकीर रजा को पुलिस रिमांड लिया जाएगा. पूरे मामले में पूछताछकी जाएगी.

Related Articles

Back to top button