ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
महाराष्ट्र

भारी बारिश से मुंबई पानी-पानी, कई इलाकों में जलभराव… ट्रेन से रिसने लगा पानी, आज कैसा रहेगा महाराष्ट्र का मौसम?

महाराष्ट्र में बारिश ने कहर बरपा रखा है. राज्य से मानसून अभी तक विदा होने का नाम नहीं ले रहा है. बारिश अभी भी मुंबई में आफत बनकर बरस रही है. मुंबई के माटुंगा और किंग सर्कल इलाके में बारिश से सड़क पर जलजमाव हो गया है. मुंबई के ईस्टर्न सबर्ब्स, वेस्टर्न सबर्ब्स और शहर के इलाकों में बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने आज मुबंई में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. मुबंई में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है.

मुंबई के अलावा वसई. विरार, मीरा रोड, भायंदर, पालघर, नवी मुंबई, ठाणे शहर और ग्रामीण इलाकों में भी बरसात रुक रुक कर जारी है. मुंबई के पश्चिम रेलवे पर चलने वाली एसी लोकल ट्रेन बारिश से प्रभावित है. अंधेरी और भयंदर के बीच रात में चलने वाली एसी लोकल ट्रेन में अचानक बारिश का पानी पानी रिसने लगा. बॉम्बे हाई कोर्ट के एक वकील ने इसका वीडियो पोस्ट किया.

राज्य के 11 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने आज मुंबई, ठाणे और रायगढ़ में बारिश की संभावना जताई है. इसके अलावा कई इलाकों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है. आज राज्य के 11 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. चंद्रपुर, गढ़चिरौली, यवतमाल जिलों में भारी बारिश हो सकती है. पालघर जिले के लिए 28 और 29 सितंबर को रेड अलर्ट जारी किया गया है.

इस दौरान जिले में अतिवृष्टि की संभावना जताई गई है. चेतावनी को देखते हुए प्रशासन ने सभी विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं. जिलाधिकारी डॉ. इंदु राणी जाखड़ ने नागरिकों से अपील की है कि घबराएं नहीं, लेकिन सतर्क रहें. किसी भी मदद के लिए जिला आपत्ति व्यवस्थापन नियंत्रण कक्ष से संपर्क किया जा सकता है. शासन और प्रशासन पूरी तरह तैयार है.

डॉ. इंदु राणी जाखड़ ने कहा कि नागरिकों से अपील है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन को सहयोग करें. हेल्पलाइन नंबर: 02525-297474, 91 8237978873 और टोल फ्री नंबर 1077 जारी किए गया है. वहीं राज्य के मुख्य सचिव राजेश कुमार ने सभी जिलों की प्रशासनिक मशीनरी को सजग रहने के निर्देश दिए हैं.

मछुआरों को विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया

सभी महानगरपालिकाएं, जिला परिषद, नगर पंचायत, तहसील स्तर तक अधिकारी अलर्ट पर रहेंगे. NDRF, SDRF और सेना से समन्वय कर बचाव दल तैनात किए गए हैं. समुद्र किनारे के गांवों और मछुआरों को विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है. जरूरत पड़ने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों या राहत शिविरों में स्थानांतरित किया जाएगा.

Related Articles

Back to top button