ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...
मध्यप्रदेश

सतना में सूट-बूट में आए बाइक सवारों ने एसडीएम बंगले के सामने नायब तहसीलदार की पत्नी को लूटा

सतना। सतना जिले के नागौद थाना क्षेत्र के सिविल लाइन इलाके में एसडीएम बंगले के सामने ही दिनदहाड़े सनसनीखेज लूट की वारदात हो गई। नायब तहसीलदार राजेंद्र मांझी की पत्नी विनीता मांझी मॉर्निंग वॉक पर निकली थीं, तभी सूट-बूट पहने बाइक सवार बदमाशों ने सम्मोहन कर उनके कान की बाली, नथनी और मंगलसूत्र समेत लाखों के जेवरात पार कर दिए। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

सुबह 6:25 पर हुई वारदात

मिली जानकारी के अनुसार, विनीता मांझी प्रतिदिन की तरह सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थीं। जैसे ही वे एसडीएम बंगले के सामने पहुंचीं, तभी स्टाइलिश कपड़े पहने दो युवक उनके पास पहुंचे और बातचीत करने लगे। बातचीत के दौरान युवकों ने पत्ता मांगने के बहाने कुछ डाल दिया। इसके बाद विनीता सम्मोहन की अवस्था में आ गईं। मौका देखकर बदमाश उनके गहने झटककर चलते बने। होश आने पर जब विनीता को एहसास हुआ तो गहने गायब थे।

चश्मदीद ने भी देखी वारदात

घटनास्थल पर सफाई कर रही महिला स्वीपर ने भी बदमाशों को जाते हुए देखा। उनके मुताबिक, पास आने पर तेज खुशबू महसूस हो रही थी। जब उन्होंने पीड़िता से कुछ पूछा तो कोई जवाब नहीं मिला, जिससे उन्हें झाड़-फूंक का मामला लगा और वह वहां से चली गईं।

पुलिस को देर से खबर लगी

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि कंट्रोल रूम सतना को सोशल मीडिया से घटना की भनक लगी, जबकि नागौद थाने को इसकी जानकारी तक नहीं थी। शुरुआत में पुलिस ने ऐसी किसी घटना से इंकार कर दिया, लेकिन मामला तूल पकड़ने के बाद खोजबीन शुरू की गई। पुलिस ने विनीता मांझी से पूछताछ की है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

4 माह पहले भी हुई थी वारदात

गौरतलब है कि नागौद में चार माह पहले भी इसी तरह की लूट स्टेट बैंक के सामने हुई थी। लगातार हो रही ऐसी घटनाएं सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है।

Related Articles

Back to top button