ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
व्यापार

सोने के दामों में एक दिन में ₹1,400 की भारी उछाल; चांदी ने भी तोड़ा रिकार्ड

त्योहारों का मौसम शुरू होते ही सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है. आज यानी 30 सितंबर को भारत भर में सोने के दाम एक ही दिन में 1,400 रुपए तक बढ़ गए, जिससे खरीददारों और निवेशकों के बीच हलचल मच गई है. वहीं चांदी ने भी बाजार को चौंकाते हुए 1,000 रुपए की छलांग लगाकर नया रिकॉर्ड बना दिया है.

शादियों और धनतेरस जैसे खास मौकों के नजदीक आते ही लोग पहले से ही कीमती धातुओं की ओर रुख कर रहे हैं और अब यह तेजी उन पर और असर डाल सकती है. चलिए जानते हैं आज आपके शहर के ताजा रेट क्या हैं…

आज प्रमुख शहरों में सोने के लेटेस्ट रेट

शहर 22 कैरेट सोना (10 ग्राम) 24 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली ₹1,08,600 ₹1,18,460
जयपुर ₹1,08,600 ₹1,18,460
अहमदाबाद ₹1,08,500 ₹1,18,360
पुणे ₹1,08,500 ₹1,18,360
मुंबई ₹1,08,450 ₹1,18,310
हैदराबाद ₹1,08,450 ₹1,18,310
चेन्नई ₹1,08,450 ₹1,18,310
बेंगलुरु ₹1,08,450 ₹1,18,310 ₹1,08,450 ₹1,18,310
कोलकाता ₹1,08,450 ₹1,18,310

चांदी का हाल

चांदी की कीमतों की बात करें तो, आज उसने भी रिकॉर्ड स्तर छू लिया और लगभग 1,51,000 रुपए प्रति किलोग्राम की कीमती दर दर्ज की गई. सोमवार को दिल्ली में चांदी की कीमतें 7,000 रुपये बढ़कर 1.5 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के लाइफ टाइम हाई पर पहुंच गईं. खास बात तो ये है कि देश की राजधानी​ दिल्ली में चांदी की कीमतों में लगातार चौथे दिन इजाफा देखने को मिला था.

भारत में सोने-चांदी की कीमतों को प्रभावित करने वाले मुख्य कारक

सोने और चांदी की कीमतें दुनिया भर के बाजारों में तय होती हैं. जब वैश्विक निवेशक अस्थिरता या आर्थिक अनिश्चितता महसूस करते हैं, तो वे इन धातुओं में निवेश बढ़ा देते हैं जिससे कीमतें ऊपर जाती हैं. जब बाजार में तेजी का माहौल बन जाता है, निवेशक डरते हुए अब खरीद ले की मानसिकता में आ जाते हैं. इस तरह की भावना खुद कीमतों को और ऊपर ले जाती है.

भारत में सोना अधिकतर आयात किया जाता है और अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर में बिकता है. अगर डॉलर की तुलना में रुपये कमजोर हो जाए तो सोना और चांदी भारत में महंगा हो जाती है. इसके अलावा सरकार पर नीतिगत शुल्क (duty), जीएसटी, परिवहन लागत, और स्थानीय व्यापारियों का मार्जिन भी कुल कीमत में जुड़ता है। इनके बढ़ने से खुदरा दरों में वृद्धि होती है. वहीं भारत में सोना सिर्फ निवेश नहीं, बल्कि एक रीतिरिवाजी महत्व भी रखता है. त्यौहार, शादियां, वरमाला आदि अवसरों पर मांग बढ़ जाती है, जिससे कीमतों पर दबाव बनता है.

Related Articles

Back to top button