ब्रेकिंग
UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर... Batala Murder Case: बटाला कत्ल मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या की साजिश रचने वाला 'कपल' गिरफ्... Punjab Highway Accident: पंजाब में हाईवे पर स्कॉर्पियो का भीषण हादसा, 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग गंभ... Punjab Board Exam Update: कब शुरू होंगी PSEB 12वीं की परीक्षाएं? डेटशीट को लेकर आई बड़ी जानकारी, छात... Horrific Attack: घर से निकलते ही 13 साल के बच्चे पर खूंखार कुत्ते का हमला, लहूलुहान हुआ मासूम; चीखें... Punjab Governor Visit: पंजाब के 3 अहम जिलों के दौरे पर रहेंगे गवर्नर, प्रशासन ने कसी कमर; सुरक्षा के... Jalandhar Raid: जालंधर में शराब माफिया के ठिकाने पर बड़ी रेड, भारी पुलिस फोर्स ने घंटों खंगाला घर; इ... Crime Strike: बड़े शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा; लाखों का माल बरामद
बिहार

बिहार SIR अपडेट: 47 लाख नाम कटे, 21 लाख जुड़े… पटना में वोटर संख्या बढ़ी कितनी?

चुनाव आयोग ने मंगलवार को बिहार विधानसभा चुनाव की मतदाता सूची जारी कर दी. यह लिस्ट चुनाव आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है और मतदाता वहां पर अपना नाम देख सकते हैं. अंतिम सूची के अनुसार, राज्य में लगभग 7.42 करोड़ मतदाता हैं. अगस्त में जो लिस्ट जारी हुई थी उसमें 7.24 करोड़ मतदाता थे. यह संख्या मतदाता सूची से 65 लाख मतदाताओं के नाम हटाने के बाद थी, जिससे 24 जून 2025 तक कुल मतदाताओं की संख्या 7.89 करोड़ हो गई.

बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने क्या कहा?

बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि SIR के आलोक में 30 सितंबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई है. लोग संबंधित लिंक पर क्लिक कर अपने नाम देख सकते हैं.

हालांकि, राज्यभर का अंतिम आंकड़ा अभी आना बाकी है. मसौदा सूची में मतदाताओं की संख्या 7.24 करोड़ थी, जिसमें अनुपस्थित, स्थानांतरित या मृत पाए गए करीब 65 लाख नाम हटाए गए थे.

पटना में बढ़ गए इतने वोटर्स?

पटना जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, अंतिम रोल के अनुसार, पटना की 14 विधानसभा सीटों में 48,15,294 मतदाता हैं, जो 1 अगस्त 2025 को प्रकाशित ड्राफ्ट लिस्ट में शामिल कुल मतदाताओं की संख्या 46,51,694 से 1,63,600 अधिक हैं.

आयोग ने कहा है कि वह किसी भी पात्र नागरिक को मतदाता सूची से बाहर नहीं रहने देगा और साथ ही किसी भी अपात्र व्यक्ति को सूची में शामिल नहीं होने देगा. चुनाव अधिकारी चुनावी तैयारियों का जायजा लेने के लिए 4 और 5 अक्टूबर को पटना का दौरा करेंगे.

Related Articles

Back to top button