ब्रेकिंग
Ladakh Pashmina at Fashion Week: चांगथांग समुदाय की मेहनत और पश्मीना की अनूठी कला, दिल्ली के 'द ताज'... Ladakh New District Sankoo: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को मिला एक और नया जिला, सांकू बना आठवां जिला Mahua Moitra Circuit House Case: सुप्रीम कोर्ट ने TMC सांसद महुआ मोइत्रा को दी राहत, सर्किट हाउस में... CAQM Strict Guidelines Delhi NCR: दिल्ली-NCR की प्रदूषण फैलाने वाली फैक्टरियों पर शिकंजा, 30 नवंबर त... Amit Kashyap Murder Case: मेरठ के चर्चित अमित कश्यप हत्याकांड में पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की स... Muzaffarnagar Priest Murder Case: बेटा होने की भविष्यवाणी गलत साबित होने पर 81 वर्षीय पुजारी की गोली... Mumbai Goregaon News: मुंबई के गोरेगांव में 18 महीने की मासूम की छठी मंजिल से गिरकर मौत, 10 साल की प... बिहार की राजनीति में हलचल, विधायक अनंत सिंह बोले- जब नीतीश कुछ नहीं थे, तब हमने पार्टी के लिए कुर्बा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ के चर्चित शिवा मर्डर केस में बड़ा खुलासा, नेपाल से वीडियो जार... Naturopathy Treatment: प्राकृतिक चिकित्सा से रोगों का निदान, बिना दवा के स्वस्थ रहने की कला
विदेश

कोविड-19: भयंकर महामारी के शिकार अमेरिका में मृतकों की संख्या 20000 के पार

वाशिंगटनः अमेरिका में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 20,000 को पार कर गई है। दुनिया भर में इस भयंकर महामारी के कारण होने वाली मौतों के मामले में अमेरिका इटली से आगे निकल गया है। जॉन हॉपकिस विश्वविद्यालय के आंकड़ों के अनुसार यह जानकारी सामने आयी है। पिछले साल दिसंबर में चीन में उत्पन्न हुए घातक कोरोना वायरस अब तक दुनिया भर में एक लाख से अधिक लोगों की जान ले चुका है। अब दनिया में कोविड-19 के कारण सर्वाधिक मौतें अमेरिका में हुई हैं, जहां 20,597 लोगों की जान जा चुकी है। इस मामले में अमेरिका ने शनिवार को इटली को पीछे छोड़ दिया। इटली में 19,468 लोग इस बीमारी से अपनी जान गंवा चुके हैं।
आंकड़ों के मुताबिक, अमेरिका में 5.3 लाख से अधिक लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं, जो अगले चार देशों: स्पेन (1,63,027), इटली (1,52,271), जर्मनी (1,25,452) और फ्रांस (93,790) के मरीजों की कुल संख्या के लगभग बराबर है।  मौतों के मामले में, अमेरिका और इटली के बाद स्पेन (16,606), फ्रांस (13,832) और ब्रिटेन (9,875) का नम्बर आता हैं। अमेरिका की आर्थिक राजधानी न्यूयॉर्क शहर दुनिया में कोरोना वायरस का सबसे बड़ा केंद्र बनकर उभरा है, जहां शनिवार रात तक 8,627 लोगों की मौत हो चुकी थी और 1,80,000 से अधिक लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। करीब 83 लाख की आबादी वाला यह शहर अमेरिका की सबसे घनी आबादी वाले शहरों में से एक है।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा की है और सभी 50 राज्यों में आपदा की घोषणा का दी गई है। देश की 33 करोड़ आबादी में से 95 प्रतिशत से अधिक को घर में रहने का निर्देश दिया गया है। ट्रम्प ने कोविड-19 से निपटने के लिये सश बलों के 50,000 से अधिक र्किमयों को तैनात किया है। सामाजिक मेलजोल कम करने जैसे कई उपायों को 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है। शुरुआत में, कोरोना वायरस पर व्हाइट हाउस टास्क फोर्स के सदस्यों ने कोविड-19 से एक से दो लाख लोगों की मौत की आशंका जतायी थी, लेकि अब उनका कहना है कि इन उपायों के सफल कार्यान्वयन के कारण मरने वालों की संख्या में कमी आ सकती है, अब इससे 60,000 लोगों की मौत की आशंका है।
ट्रंप ने शनिवार रात फॉक्स न्यूज से कहा, ‘हमारे देश के लोग बहुत कुछ कर चुके हैं। हमने इसे सही तरीके से लागू किया है।’ इस बीच, ट्रम्प ने कहा कि न्यूयॉर्क जैसे स्थानों में स्थिति में सुधार हो रहा है, जहां नए रोगियों की संख्या में कमी आई है। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि हालात जल्द से जल्द ठीक हो जाए और सबकुछ फिर से शुरू हो जाए। विश्वभर में कोरोना वायरस के कारण 1,08,862 लोगों की जान जा चुकी है और 17 लाख से अधिक लोग संक्रमित हैं।

Related Articles

Back to top button