ब्रेकिंग
Greater Noida Robbery: ग्रेटर नोएडा की पॉश सोसायटी में दिनदहाड़े 15 लाख की लूट, सुरक्षा पर उठे सवाल Baruipur Case: बारुईपुर हत्याकांड पर सियासी घमासान, ममता बनर्जी के आवास के बाहर केंद्रीय बल तैनात Kanpur Road Accident: बर्रा एलिवेटेड रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रैफिक सिपाही और ट्रक ड्राइवर की मौत Dehradun Crime News: मामूली एक्सीडेंट के बाद युवक का अपहरण, रातभर बंधक बनाकर दिया थर्ड डिग्री टॉर्चर Allahabad High Court on Halala: हलाला के नाम पर नाबालिग से गैंगरेप, कोर्ट बोला- पर्सनल लॉ अपराध से न... Mumbai Mankhurd Building Collapse: मानखुर्द में 3 मंजिला इमारत ढही, 5 बच्चों और महिला की मौत 24 रुपये के लिए 5 साल की कानूनी लड़ाई: खाली बाम मिलने पर उपभोक्ता ने कंपनी को चखाया मजा, मिला 40 हजा... 'भारत की एकता और प्रगति के लिए समर्पित जीवन': पीएम मोदी ने किया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद Maharashtra Weather Updates: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर भूस्खलन, रेल यातायात ठप और ठाणे में रेड अलर्ट Ram Mandir Trust Meeting: राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक आज, चंपत राय के इस्तीफे और नए महासचिव पर होगा...
बिहार

बिहार पुलिस SI भर्ती 2025: 1799 पदों पर निकली वैकेंसी, महिलाओं को 35% आरक्षण

 बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्तियां निकाली हैं. पुलिस एसआई के कुल 1799 पदों पर बहाली के लिए आवेदन मांगे गए हैं. कुल पदों में 35 फीसदी पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं. इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर 26 अक्टूबर या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं. आइए जानते हैं कि चयन कैसे किया जाएगा.

 

Bihar Police SI Vacancy 2025: आवेदन के लिए कितनी होनी चाहिए उम्र?

आवेदन करने वाले कैंडिडेट की उम्र 20 वर्ष से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए. उम्र की गणना 1 अगस्त 2025 से की जाएगी. वहीं बीपीएसएससी के नियमों के अनुसार अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग सहित आरक्षित श्रेणियों के अभ्यर्थियों को अधिकतम उम्र सीमा में छूट भी दी गई है. सभी वर्ग के आवेदकों के लिए एप्लीकेशन फीस 100 रुपए निर्धारित की गई है.

Bihar Police SI Bharti 2025 How to Apply: इन स्टेप्स में करें अप्लाई

  • BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाएं.
  • होम पेज पर दिए गए पुलिस एसआई अप्लाई लिंक पर क्लिक करें.
  • डिटेल दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करें और फाॅर्म भरें.
  • आवश्यक डाॅक्यूमेंट्स अपलोड करें.
  • आवेदन फीस जमा करें और सबमिट करें.

Bihar Police Bharti 2025: कैसे होगा चयन?

पुलिस एसआई पदों पर आवेदकों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, पीईटी, मेडिकल टेस्ट और डाॅक्टूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए किया जाएगा. चयनित होने के लिए अभ्यर्थी को सभी चरणों में सफलता प्राप्त करनी होगी. बहाली से संबंधित अधिक जानकारी के लिए जारी आधिकारिक वैकेंसी नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं.

Bihar Police SI Salary: बिहार पुलिस एसआई को कितनी मिलती है सैलरी?

बिहार पुलिस में सब इंस्पेक्टर की बेसिक 35,400 रुपए प्रति माह होती है और यह लेवल-6 के तहत आता है. महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता और परिवहन भत्ता (TA) जोड़ने के बाद एसआई को हर महीने करीब 49,000 से 54,000 रुपए के बीच इन-हैंड सैलरी मिलती है.

Related Articles

Back to top button