ब्रेकिंग
Ujjain Collector Appeal: सड़क चौड़ीकरण के लिए सभी धर्म-समुदाय के लोग दे रहे हैं सहयोग, शांति व्यवस्थ... Chirag Paswan on Competitive Exams: परीक्षा रद्द होने पर विभाग उठाए अभ्यर्थियों का खर्च, प्रयागराज म... JDU Entry in UP Assembly Election 2027: बिहार के बाद अब उत्तर प्रदेश चुनाव लड़ेगी जेडीयू, मंत्री निश... UP Sweets Use By Date Mandatory: उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य को लेकर खाद्य विभाग सख्त, जानिए उत्तर प्रदे... Divyanshi Yadav Case KGMU: डेंगू इलाज में लापरवाही और छात्राओं से जबरन ड्यूटी कराने के आरोपों पर घिर... Actress Arrested in Thane Prostitution Case: महाराष्ट्र के ठाणे में पुलिस की रेड, कस्टमर से 25 हजार ... Hyderabad Cyber Fraud Case: हैदराबाद में डॉक्टर से 14.61 करोड़ की ऑनलाइन ठगी, फेसबुक पर दोस्ती कर फर... Kedarnath Route Landslide: चिरबासा के पास फंसे 1,500 तीर्थयात्रियों को SDRF और NDRF की टीमों ने सुरक... Muzaffarpur News: मनियारी थाना क्षेत्र में दलित नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़, वार्ड सदस्य पर जबरन झाड़... MP Nagar Bhopal Incident: स्ट्रीट लाइट के खुले तार की चपेट में आए दिव्यऋषि तिवारी, ट्रैफिक पुलिस ने ...
मध्यप्रदेश

बच्चे ने किया फोन, पुलिस दौड़ी मदद को… थानेदार बने कुरकुरे वाले अंकल

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसे देखकर आप भी कहेंगे- वाह पुलिस ने तो दिल ही जीत लिया. दरअसल, पुलिस को 10 साल के बच्चे ने डायल 112 में फोन किया था. उसने पुलिस को बताया- अंकल मैंने मम्मी से कुरकुरे मांगे तो उन्होंने दीदी के साथ मिलकर मुझे पीटा. पुलिसकर्मी ने संवेदनशीलता दिखाते हुए बच्चे की पूरी बात सुनी और फिर खुद बच्चे के घर पहुंचकर उसे कुरकुरे के पैकेट देकर उसका दिल जीता.

पुलिस को रोते हुए किया बच्चे ने फोन

मां-बहन की पिटाई से बच्चा इस कदर दुखी हुआ कि उसने फोन उठाकर डायल 112 पर कॉल कर रोते हुए मां और बहन के द्वारा पीटने की शिकायत कर दी. डायल 112 पर तैनात पुलिसकर्मी उमेश विश्वकर्मा ने बच्चे की पूरी बात सुनी और उसे समझाया. इस दौरान बच्चे के साथ बातचीत करते हुए पुलिसकर्मी ने वीडियो भी बनाया जो वायरल हो गया.

बच्चे को गिफ्ट किए कुरकुरे के पैकेट

जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें डायल 112 में बैठकर पुलिसकर्मी उमेश विश्वकर्मा बच्चे से बातचीत कर रहे हैं और बच्चा अपनी मासूम आवाज में उन्हें बता रहा है कि कुरकुरे मांगने पर मां-बहन ने रस्सी से बांधकर मारा है. बच्चे की बात सुनने के बाद पुलिसकर्मी उमेश विश्वकर्मा ने उससे कहा वो आ रहे हैं और कुछ देर बाद उमेश विश्वकर्मा उसके घर पहुंचे और मां-बहन को समझाइश देते के साथ ही बच्चे को कुरकुरे के पैकेट गिफ्ट कर उसे खुश कर दिया. पुलिसकर्मी उमेश की संवेदनशीलता की हर कोई तारीफ कर रहा है. सोशल मीडिया पर भी यूजर पुलिस के इस कदम की सराहना कर रहे हैं.

Related Articles

Back to top button