ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ के तीन शहरों में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की बड़ी दबिश: रायपुर, भिलाई और धमतरी के कई ठिकानों... छत्तीसगढ़ में मौसम का विहंगम मिजाज: उत्तरी अंचल में बढ़ी ठंड की ठिठुरन, अंबिकापुर का पारा लुढ़ककर 9.... 26/11 के मुंबई हमले में आतंकियों से लोहा लेने वाले जांबाज अधिकारी संदीप खिरटकर अब रायपुर में संभाल र... कोरबा में धान खरीदी के दौरान हाथियों की आमद से बढ़ी चिंता: वनांचल के दो दर्जन से अधिक उपार्जन केंद्र... रायपुर के छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक में नकली नोट जमा करने पहुंची महिला: गिनती के दौरान पकड़े गए 50 रुपय... कस्टम मिलिंग का धान डकारने वाले मिलरों पर प्रशासन का सख्त एक्शन: खाद्य विभाग ने दो राइस मिलों को किय... छत्तीसगढ़ में मौसम का अनोखा मिजाज: उत्तर में कड़ाके की ठंड ने दी दस्तक, तो दक्षिण में अब भी बनी हुई ... बिलासपुर में मेडिकल पीजी एडमिशन के नाम पर करोड़ों की ठगी: मेडिकल माफिया ने दो डॉक्टरों से ऐंठे 2.74 ... रायपुर कलेक्ट्रेट के पास सुलभ शौचालय में खूनी संघर्ष: गाली देने से मना करने पर केयरटेकर के साथ मारपी... रायपुर में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और गर्भपात कराने का सनसनीखेज मामला: पुलिस ने एनआईटी के पूर्व छ...
मध्यप्रदेश

MP में रावण का अनोखा हाल, 3 बार पेट्रोल डालने के बाद भी नहीं जला, जनता नाराज़

रतलाम: विजयादशमी का दिन इस बार रतलाम के नेहरू स्टेडियम में मजाक बन गया। नगर निगम के रावण दहन का आयोजन इतना अव्यवस्थित और हास्यास्पद साबित हुआ कि लोग भी इसे देखकर हंसते-हंसते फोटो खींचते रहे और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

पहला प्रयास: आग लगी, लेकिन रावण अडिग

आग लगते ही रावण के पैरों में लपटें भड़क उठीं। पटाखों की आवाजें भी आईं, लेकिन जैसे ही आग कमर तक पहुंची, लपटें ठंडी पड़ गईं। जनता ने हंगामा मचाया और लोग बेसब्री से इंतजार करने लगे।

दूसरा प्रयास: कमर के ऊपर भी रावण नहीं झुका

नगर निगम की क्रेन आई और पेट्रोल डालकर रावण के सिर के पीछे आग लगाई गई। हालांकि इस बार केवल बीच का हिस्सा ही जला। जनता और मंच पर बैठे नेताओं के चेहरे लटक गए।

तीसरा प्रयास: जनता ने निगम पर चिल्लाए भ्रष्टाचार के नारे

एक निगमकर्मी ने क्रेन के सहारे रावण के धड़ को नीचे गिराया, लेकिन 9 सिरों वाला रावण अब भी अडिग खड़ा रहा। मंत्री चैतन्य काश्यप, मेयर और अधिकारी सभी मैदान छोड़ चुके थे। लोग भी चले गए। केवल रावण बचा और जनता ने नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ जोरदार नारे लगाए।

अव्यवस्था और सुरक्षा की बड़ी चूक

जनता के बीच से गुजर रहे करंटेड तार, जिससे कुछ दिन पहले ही एक बच्चे की मौत हो चुकी थी।

रतलाम का यह रावण दहन आयोजन सिर्फ पुतले को नहीं बल्कि नगर निगम की छवि को भी जला गया। जनता की नाराजगी और भ्रष्टाचार के नारे इस आयोजन की सबसे बड़ी ध्वनि बन गए।

Related Articles

Back to top button