ब्रेकिंग
Election Commission SSR Update: चुनाव आयोग ने 17 राज्यों में विशेष संक्षिप्त संशोधन (SSR) की घोषणा क... Space Mirror Technology: अंतरिक्ष से रात में धरती पर चमकेगी सूरज की रोशनी, अमेरिकी कंपनी ने भारत की ... Eknath Shinde Shock to Mahayuti: महाराष्ट्र में महायुति में घमासान, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने निर्द... Ujjain Murder Case: 10 साल के मासूम बेटे की गवाही से खुला पिता की हत्या का राज, मां समेत तीन को उम्र... Madhya Pradesh Action: आदिवासी छात्रों से अभद्रता करने वाले टीआई पर गिरी गाज, सीएम मोहन यादव के निर्... MP Industrial Development: महाकौशल और विंध्य क्षेत्र के विकास को मिलेगी रफ्तार, 3 लाख युवाओं को मिले... Uttarakhand News: कार दुर्घटना में महिला समेत दो की दर्दनाक मौत, घायलों का अस्पताल में इलाज जारी Muralpura Police Station News: जयपुर में अनियंत्रित बस ने कई वाहनों को मारी टक्कर, मची अफरा-तफरी Supreme Court Action: महाराष्ट्र में मराठी भाषा नहीं जानने पर लाइसेंस रद्द करने का नियम! सुप्रीम कोर... BJP Booth Strategy Uttar Pradesh: ए, बी, सी और डी कैटेगरी में बंटेंगे बूथ, सरल ऐप से होगा फीडबैक और ...
पंजाब

मूर्ति पूजन के दौरान गोलियों से भूना युवक, दहशत में लोग

लुधियाना: शहर में देर रात उस समय दहशत फैल गई जब मूर्ति पूजन के दौरान नशा तस्करों ने खुलेआम फायरिंग कर दी। हमलावरों ने पिता के सामने ही बेटे को गोलियों से भून डाला। मृतक की पहचान 20 वर्षीय मोनू कुमार निवासी प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। मोनू लुधियाना में किराने की दुकान चलाता था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पूजा स्थल पर अचानक हमलावर पहुंचे और मोनू पर ताबड़तोड़ 3 से 4 राउंड गोलियां दाग दीं। गोली लगते ही मोनू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

युवक को बचाने के लिए जैसे ही उसका मामा बीच में आया, आरोपियों ने उस पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। मामा बुरी तरह घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मोनू के परिवार ने पुलिस पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि इलाके में लंबे समय से हेरोइन का कारोबार चल रहा है। परिवार के अनुसार, इस गिरोह का सरगना पप्पू है, जो बिहार से रहकर पूरा नेटवर्क चला रहा है।

स्थानीय लोगों ने कहा कि आरोपी उत्तर प्रदेश और बिहार के रहने वाले हैं और उनके पास अवैध हथियार मौजूद हैं। नशे के कारोबार पर मोनू की आपत्ति के चलते ही उसकी हत्या की गई।  इलाके के लोगों ने बताया कि पुलिस को बार-बार शिकायतें करने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। अब खुलेआम फायरिंग से एक युवक की जान चली गई और परिवार उजड़ गया।

Related Articles

Back to top button