ब्रेकिंग
'मिर्जापुर: द मूवी' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत: अब तक 6 करोड़ से अधिक की कमाई राम मंदिर ट्रस्ट में चंपत राय का दौर खत्म, गोविंद देव गिरी नए महासचिव, पूर्व एयर मार्शल बने CEO रायपुर सुसाइड केस में टिकरापारा पुलिस की लापरवाही, 47 दिन बाद भी SIT के हाथ खाली बिहार के बक्सर में दो शिक्षकों पर 12 छात्राओं से दुष्कर्म और वीडियो वायरल करने का आरोप, ग्रामीणों ने... बीकमपुर गांव में साले-बहनोई के विवाद में खूनी संघर्ष, 5 घायल कानपुर रेफर, आरोपी पवन की इलाज के दौरान... Bengal Politics: तृणमूल कार्यालय पर हमले को लेकर अभिषेक बनर्जी का तीखा हमला, हाईकोर्ट से संज्ञान लेन... Delhi Firing Incident: प्रॉपर्टी डीलर प्रमोद की जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, नरेला में CCTV खंगाल र... एम्स दिल्ली में 15 वर्षीय तन्वी की मौत पर बवाल: सालों तक सर्जरी टालने के आरोप, निदेशक ने बैठाई उच्चस... यूपी में स्वाइन फ्लू पर सीएम योगी का बड़ा फैसला: सरकारी अस्पतालों में H1N1 जांच पूरी तरह मुफ्त, प्रा... पंजाब वोटर लिस्ट से कटा सांसद राघव चड्ढा का नाम: नाम के आगे दर्ज हुआ 'परमानेंटली शिफ्टेड', AAP सरकार...
धार्मिक

शुभ मुहूर्त से पहले करें तैयारी: करवा चौथ, धनतेरस, दिवाली और छठ पूजा की तारीखें करें नोट

धार्मिक दृष्टि से अक्तूबर का महीना बेहद खास होता है, क्योंकि इसमें बहुत सारे व्रत-त्योहार पड़ते हैं. इस महीने में कार्तिक मास की शुरुआत भी होती है, जिसे त्योहारों के नजरिए से सबसे खास माना गया है. कार्तिक मास में दीपावाली, धनतेरस, छठ पूजा, करवा चौथ, गोवर्धन पूजा जैसे बड़े त्योहार मनाए जाते हैं. इस लेख में हम आपको बताएंगे करवा चौथ, धनतेरस, दिवाली और छठ पूजा की तारीख और उनके महत्व के बारे में.

करवा चौथ, धनतेरस, दिवाली और छठ पूजा 2025

  1. 10 अक्टूबर 2025 – करवा चौथ
  2. 18 अक्टूबर 2025 – धनतेरस
  3. 20 अक्टूबर 2025 – दीवाली
  4. 27 अक्टूबर 2025 – छठ पूजा

करवा चौथ 2025

हर साल कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का पर्व मनाया जाता है. इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना के लिए व्रत करती हैं. सुबह से निर्जला उपवास कर शाम को चंद्रमा को अर्घ्य देकर सुहागिन जल ग्रहण कर व्रत पूर्ण करती हैं. इस बार करवा चौथ 10 अक्तूबर 2025 को मनाया जाएगा. इसी दिन संकष्टी चतुर्थी भी मनाई जाएगी.

धनतेरस 2025

धनतेरस को धन त्रयोदशी भी कहते हैं जिसका बहुत खास महत्व है. इस दिन को पांच दिनों तक चलने वाले दीपावली उत्सव के पहले दिन के तौर पर मनाया जाता है. हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को धनतेरस मनाया जाता है. इस दिन भगवान धन्वंतरि, मां लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर की पूजा की जाती है. इस साल धनतेरस 18 अक्टूबर 2025 को मनाया जाएगा. इसी दिन शनि प्रदोष व्रत भी किया जाएगा.

दीपावली 2025

हर साल कार्तिक मास की अमावस्या को दीपावली का त्योहार मनाया जाता है. इस साल दिवाली 20 अक्तूबर 2025 को मनाई जाएगी. इसी दिन नरक चतुर्दशी भी मनाई जाएगी, जिसे आमतौर पर छोटी दिवाली कहते हैं. इस बार छोटी और बड़ी दीपावली दोनों एक ही दिन मनाई जाएगी. दिवाली के दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा का विधान होता है.

छठ पूजा 2025

हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी को छठ महा पर्व मनाया जाता है. यह त्योहार खासतौर पर बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में श्रद्धा से मनाया जाता है. छठ व्रत में महिलाएं और पुरुष निराहार व्रत रखकर अस्ताचल और उदयाचल सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं. धार्मिक मान्यता है कि सूर्य की उपासना से संतान सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती है. छठ पूजा का पर्व चार दिनों तक चलता है, जो कि 27 अक्टूबर 2025 से शुरू होगा.

Related Articles

Back to top button