ब्रेकिंग
CJP प्रदर्शनकारियों को खाना खिलाने वाले जुनैद मलिक पहुंचे सुप्रीम कोर्ट! पुलिस पर प्रताड़ना और परिजन... NEET पेपर लीक पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का अनोखा प्रदर्शन, सिर पर पट्टी और हाथ में लाठी लेकर पहुं... 'NEET के छात्रों से ऐंठे जाते हैं ₹1.32 लाख करोड़'; सार्वजनिक परीक्षा विधेयक 2026 पर बहस के दौरान प्... शिर्डी में गुरु पूर्णिमा उत्सव का आगाज! MP और गुजरात के भक्तों ने बाबा के चरणों में न्यौछावर किए लाख... दिल्ली में महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500! 'लक्ष्मी योजना' को कैबिनेट की मंजूरी, रक्षाबंधन पर आएग... सिर में नक्सलियों की गोली फंसी होने के बाद भी रोज लगा रहे 10 KM दौड़, पढ़ें हॉक फोर्स के जांबाज शिवक... फतेहपुर के सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्रों का हंगामा! बिजली, शौचालय व पेयजल की मांग को लेकर सड़क पर उ... IIT दिल्ली से घर बैठे सीखें AI और डेटा साइंस! सर्टिफिकेट प्रोग्राम के लिए आवेदन शुरू, जानें अप्लाई क... मसूरी-देहरादून मार्ग पर भारी भूस्खलन! मैगी पॉइंट के पास रेस्टोरेंट हुआ क्षतिग्रस्त, घंटों ठप रहा ट्र... छात्र प्रदर्शनों पर लाठीचार्ज मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश! निर्दोषों को तुरंत रिहा करने के ...
मनोरंजन

भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर तनाव के बीच पाकिस्तानी सिंगर संग शो करना इन दो कलाकारों को पड़ा भारी, FWICE ने दी चेताव

मुंबई: पूरा विश्व जहां इन दिनों कोरोना वायरस जैसी भयंकर महामारी से लड़ रहा है। वहीं भारत-पाकिस्तान के रिश्ते अभी तनावपूर्ण हैं। हाल ही में पाकिस्तान सिंगर राहत फतेह अली खान के साथ इंडिया के कलाकारों ने एक ऑनलाइन कार्यक्रम में हिस्सा लिया, जिसके बाद फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्पलॉइज ने एक नोटिस जारी करते हुए उन्हें चेतावनी दी है। एसोसिएशन ने लिखा-‘हमें दुख के साथ बताना पड़ रहा है कि एसोसिएशन की ओर से बहुत पहले ही पाकिस्तानी कलाकारों के साथ काम करने को लेकर प्रतिबंध जारी है और ये सभी को पता है। इसके बावजूद कई कलाकारों ने इसका उल्लंघन किया है।

हमें सूचना मिली है कि कई भारतीय कलाकारों ने पाकिस्तानी गायक राहत फतेह अली खान के साथ ऑनलाइन कॉन्सर्ट किया है।’ एसोसिएसशन ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा-‘भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के चलते यह नॉन को-ऑपरेशन सर्कुलर अभी भी वैध है।

Bollywood Tadka

अगर आगे से कोई भी भारतीय कलाकार किसी भी पाकिस्तानी कलाकार के साथ काम करता हुआ पाया गया तो उस पर सख्त एक्शन लिया जाएगा। सबलोग यह नोट कर लें।’ नोटिस में एसोसिएसशन ने आगे लिखा-‘हमें एहसास होना चाहिए कि पूरी दुनिया इस वक्त कोरोना वायरस से लड़ रही है जबकि बॉर्डर पर पाकिस्तान हमारे जवानों को मारने में व्यस्त है।’ नोटिस में राहत फतेह अली खान का नाम तो लिया गया है लेकिन किसी भारतीय कलाकार का नाम नहीं लिखा है।

हर्षदीप कौर और विजय अरोड़ा को लेकर कही बात

FWICE के जनरल सेक्रेटरी अशोक दूबे ने वेबसाइट स्पाॅटबाॅय से इस बारे में बातचीत करते हुए कहा-‘कल हर्षदीप कौर और विजय अरोड़ा ने पाकिस्तानी सिंगर राहत फतेह अली खान के साथ एक ऑनलाइन प्रोग्राम किया।

हमने बहुत पहले ही सर्कुलर जारी किया हुआ है कि कोई भी भारतीय कलाकार पाकिस्तानी कलाकारों के साथ काम नहीं करेगा। इसके बावजूद ये हुआ। अगर उन्होंने आगे भी ऐसा ही किया तो हम उन्हें बैन कर देंगे और ये सुनिश्चित करेंगे कि इंडस्ट्री में उन्हें कोई काम ना मिले।’

Related Articles

Back to top button