ब्रेकिंग
Supreme Court Ruling: सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला— बच्चों का इंटरनेट इस्तेमाल करना है मौलिक अधिकार Kota Medical College News: कोटा में प्रसूता की संदिग्ध मौत पर हंगामा, सीजेरियन डिलीवरी और इंजेक्शन ल... Banda Road Accident News: उत्तर प्रदेश के बांदा में तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, इलाज के ... Yogi Adityanath on Navratri 2026: सीएम योगी ने की मां कालरात्रि की आराधना, कहा— '2017 से पहले प्रदेश... RG Kar Medical College Case: आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को मिली जमानत, समिक भट्टाचार्य का ... Pregnancy Scan Guide: प्रेगनेंसी में अल्ट्रासाउंड क्यों जरूरी है और डॉक्टर एमआरआई (MRI) कराने से क्य... Greater Noida Mystery: ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, फूड पॉइजन... Meerut Saurabh Rajput Murder Case: मौत की सजा पाने वाली मुस्कान अब जाएगी हाईकोर्ट, जेल प्रशासन से मा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: करोड़पति कारोबारी हत्याकांड के 9 दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर... CJP Founder Abhijit Dipke Bail: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, 50...
मध्यप्रदेश

युवक की पुलिस हिरासत में मौत: फरार चल रहे थाना प्रभारी ने आखिरकार किया आत्मसमर्पण

गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में पुलिस कस्टडी में हुई देवा पारदी की मौत के मामले में फरार चल रहे टीआई संजीत मावई ने शिवपुरी जिले के बदरवास थाने में सरेंडर कर दिया है। रविवार रात को टीआई मावई ने सरेंडर किया है। सूचना लगते ही सीबीआई की टीम बदरवास थाने पहुंची और टीआई को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई।

फरार पुलिसकर्मियों पर घोषित था इनाम

दरअसल, देवा पारदी केस में 8 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। गत दिनों हुई सुनवाई ने कोर्ट ने राज्य सरकार और सीबीआई को दोनों पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर कड़ी फटकार लगाते हुए अवमानना की कार्रवाई की चेतावनी दी थी। इसके बाद एएसआई उत्तम सिंह की गिरफ्तारी कर ली थी। अब सुनवाई के तीन दिन पहले संजीत मावई खुद सरेंडर के लिए शिवपुरी जिले के बदरवास थाने पहुंच गए। दोनों फरार पुलिसकर्मियों पर सीबीआई ने 2-2 लाख रुपए का इनाम घोषित किया था।

Related Articles

Back to top button