ब्रेकिंग
Bhopal News: किताबी रट्टा छोड़िए, खेल-खेत और एआई के जरिए गणित को आसान बना रही हैं शिक्षक डॉ. संगीता ... Fake Narcotics Officer Arrested: माणक चौक पुलिस की कार्रवाई, सपना ठाकुर ने सीसीटीवी से निगरानी कर ऐं... Itarsi Leopard News: ऑर्डनेंस फैक्ट्री और केंद्रीय विद्यालय परिसर में तेंदुए की चहलकदमी से दहशत, वन ... Simhastha 2028 Preparations: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया सड़क और पुल निर्माण का निरीक्षण, जल्द मिल... Ujjain Collector Appeal: सड़क चौड़ीकरण के लिए सभी धर्म-समुदाय के लोग दे रहे हैं सहयोग, शांति व्यवस्थ... Chirag Paswan on Competitive Exams: परीक्षा रद्द होने पर विभाग उठाए अभ्यर्थियों का खर्च, प्रयागराज म... JDU Entry in UP Assembly Election 2027: बिहार के बाद अब उत्तर प्रदेश चुनाव लड़ेगी जेडीयू, मंत्री निश... UP Sweets Use By Date Mandatory: उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य को लेकर खाद्य विभाग सख्त, जानिए उत्तर प्रदे... Divyanshi Yadav Case KGMU: डेंगू इलाज में लापरवाही और छात्राओं से जबरन ड्यूटी कराने के आरोपों पर घिर... Actress Arrested in Thane Prostitution Case: महाराष्ट्र के ठाणे में पुलिस की रेड, कस्टमर से 25 हजार ...
देश

गुमला में मां की लाज बचाने को बेटे ने की चाचा की हत्‍या

चैनपुर (गुमला)। अपनी मां की लाज बचाने के लिए बेटे ने अपने ही चाचा की हत्या कर दी। यह सनसनीखेज घटना रविवार देर रात चैनपुर थाना अंतर्गत हर्रा टिंगटांगर गांव की है । सोमवार को अहले सुबह चैनपुर पुलिस ने घटनास्थल से शव को कब्जे में लेकर जब पूछताछ शुरू की तो यह सनसनीखेज कहानी सामने आई ।

शराब के नशे में कर रहा था छेड़खान

घटना के संबंध में मृतक की भाभी व हत्यारे की मां फुल मनी कुजूर ने बताया कि रविवार शाम शराब के नशे में उसके देवर ऐरिनियुस कुजूर ने उसके साथ छेड़छाड़ की। इस घटना का विरोध करने पर देवर ने अपनी भाभी तथा भतीजे के साथ मारपीट करनी शुरू कर दिया। बात इतनी बढ़ गई कि बेटे ध्रुव कुजूर ने घर मे रखे लकड़ी के पटरे से अपने चाचा ऐरिनियुस कुजूर पर वार कर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

सुबह यह मामला जब गांव वालों को पता चला तो ग्रामीणों ने इसकी सूचना चैनपुर पुलिस को दी। सशस्त्र बल ने घटनास्थल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है । हत्यारे भतीजे धुर्व कुजुर को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Back to top button