ब्रेकिंग
Maharashtra Rain Havoc: महाराष्ट्र में बारिश बनी काल, लापरवाही के चलते 9 लोगों की दर्दनाक मौत; जानें... How to Get Glass Hair: कोरियन हेयर केयर रूटीन से पाएं स्मूथ, शाइनी और हेल्दी बाल; जानें आसान तरीका Women's T20 World Cup 2026 Final: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के बीच खिताबी जंग, जानें विजेता टीम को म... Bollywood News: अक्षय कुमार की कमाई का नया जरिया, मुंबई में करोड़ों की प्रॉपर्टी बेचकर कमाए भारी मुना... Mental Health Crisis: युद्ध के मैदान से लौटे सैनिकों में PTSD का खतरा, इजराइल में 1 लाख तक पहुंच सकत... Crude Oil Prices: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का पेट्रोल-डीजल पर असर, सरकार ने साफ की स्थिति WhatsApp, Telegram & Signal News: यूजरनेम फीचर पर बढ़ी सरकार की सख्ती, फ्रॉड के डर से मांगा जवाब Budh Margi 2026: 25 जुलाई को बुध अपनी ही राशि में होंगे मार्गी, इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सावधा... Benefits of Oats: ओट्स खाने के जबरदस्त फायदे, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर नाश्ते के लिए अपनाएं ये तरीक... Etah Road Accident: एटा में भीषण सड़क हादसा, सड़क किनारे खड़ी बस को कंटेनर ने मारी टक्कर; 5 की मौत, ...
मध्यप्रदेश

BJP नेता की गुंडागर्दी! ग्वालियर में जमीन कब्जाने के लिए बुजुर्ग और महिला को पीटा, फायरिंग

ग्वालियर। भाजपा में खेल प्रकोष्ठ के सह-संयोजक गौरव कुशवाह ने गिरवाई में वकील की जमीन कब्जाने के लिए भाड़े पर गुंडे राजू राजावत व अपने रिश्तेदारों को बुलाया। करीब दस गाड़ियों में सवार होकर हथियारबंद लोग पहुंचे। वकील की जमीन पर काम कर रहे किसान और उसके पूरे परिवार को घेर लिया। जमीन से खदेड़ने के लिए पहले पीटा, फिर जब किसान ने अपने गांव वालों को बुलाया तो गुंडे गोलियां चलाकर भागने लगे। गोली चलने से दहशत फैल गई।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें शहरवासियों ने शहर की कानून-व्यवस्था को लेकर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। देर रात गुंडे राजू राजावत को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ जारी है। जबकि मुख्य आरोपित भाजपा नेता व उसके साथी फरार हैं।

क्या है पूरा मामला?

गिरवाई थाना क्षेत्र के अंतर्गत दीक्षित बगिया के पास रहने वाला नरेंद्र कुशवाह वकील केडी दीक्षित की जमीन बटाई पर लिया हुआ है। वह जमीन पर खेती करता है। रविवार दोपहर में वह जमीन पर काम कर रहा था। केडी दीक्षित का उनकी बहन संतोष पांडे से बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। संतोष ने अपने हिस्से की जमीन का सौदा बगैर बटांकन, सीमांकन के ही भाजपा नेता और वार्ड-53 के पूर्व पार्षद के बेटे गौरव कुशवाह से कर लिया। जमीन बेचने के संबंध में अनुबंध हो गया है, अभी रजिस्ट्री नहीं हुई है। बगैर रजिस्ट्री के ही गौरव कुशवाह गुंडे राजू राजावत, रिश्तेदार सुनील कुशवाह, विनोद पाल, सतीश कुशवाह, मोनू चौहान, मनोज शर्मा व करीब आधा सैंकड़ा नकाबपोश लोगों को लेकर दर्जनभर गाड़ियों से पहुंच गया। यह लोग हथियार से लैस थे।

इन लोगों ने नरेंद्र, उसकी मां देवकी व अन्य स्वजनों से जमीन खाली करने के लिए कहा। जब इन लोगों ने कहा कि जमीन बटाई पर ली है तो मारपीट पर उतारू हे गए। गोली मारने की धमकी देना शुरू कर दिया। इसी दौरान गांव के लोग इकट्ठे हो गए तो इन लोगों ने गोलियां चलाई। गोलियां चलाते हुए भाग निकले। ग्रामीणों ने गुंडे राजू राजावत की बंदूक छीन ली। एक गुंडे लाला यादव का नाम भी सामने आया है। वह भी अपने साथियों थे साथ यहां आया था।

विवादित जमीन का सस्ते में सौदा

शहर में विवादित जमीनों का सौदा गुंडों के बल पर भू-माफिया कर रहे हैं। यही गौरव कुशवाह ने भी किया। उसने भाड़े पर गुंडे बुलाए और यहां गोलियां चल गई। गनीमत रही किसी को गोली लगी नहीं।

वृद्धा सहित तीन घायल

नरेंद्र की मां सहित तीन लोगों को चोट लगी है। नरेंद्र के सिर में बंदूक की बट इन गुंडों ने मारी है। इस मामले में गांव के लोगों ने पुलिस पर भी आरोप लगाए हैं उन्होंने कहा कि थाने के आसूचना संकलन को इसकी सूचना थी, इसके साथ ही उन्होंने सांठगांठ की बात भी की है।

सूत्रों का कहना है

सूत्रों के अनुसार थाने के लिए आसूचना संकलन का काम देखने वाले पुलिसकर्मी को इसकी जानकारी थी। यहां विवाद हो सकता था। थाने में भी सूचना दी, लेकिन फिर भी पुलिस सक्रिय नहीं हुई। इसे लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। इस गोलीकांड के बाद ग्वालियर पुलिस की सोशल मीडिया पर खूब किरकिरी हुई। वीडियो सामने आया तो पुलिस अधिकारियों के पास फोन भी पहुंचना शुरू हो गए।

पुलिस ने क्या कहा?

एसएसपी धर्मवीर सिंह ने कहा कि गिरवाई में जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद हुआ था। इसमें गौरव कुशवाह द्वारा गुंडे बुलाए गए। एक गुंडे को हिरासत में ले लिया गया है। फरार आरोपितों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button