ब्रेकिंग
छतरपुर: उद्घाटन से पहले ही केन नदी पर बने पुल में पड़ी दरारें, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल इंदौर से भोपाल तक कांग्रेस की 'युवा स्वाभिमान यात्रा': जीतू पटवारी ने सरकार पर साधा निशाना, शुरू की ... शहडोल स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवाल: 108 एंबुलेंस के इंतजार में महिला की मौत, रास्ते में दिया ब... श्योपुर कलेक्टर शीला दाहिमा का सुरीला अंदाज: सावन सांस्कृतिक संध्या में लाइव सिंगिंग ने जीता लोगों क... सीधी: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए जिला अभियोजन अधिकारी, लोकायुक्त टीम को देख सड़क पर फेंके नोट रतलाम: खेत सीमांकन विवाद से परेशान किसान चढ़ा पानी की टंकी पर, 'शोले' के वीरू जैसा दिखा नजारा Ujjain News: स्कूल कैंपस से निकले छात्र और तालाब में डूबे, जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही ... Jabalpur News: बरसाती नालों और खेतों में निकल रहे मगरमच्छ, वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट ने लोगों को दी सतर्क ... Weather Update: दिल्ली में बारिश पर ब्रेक, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट इंदौर मर्डर केस: सहायक डाक अधीक्षक उर्मिला सैनी की हत्या के 48 घंटे बाद भी आरोपी पति फरार, परिजनों क...
देश

मुंबई के ताज होटल के 6 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव, संपर्क में आए सभी लोग क्वारनटीन

ताज महल पैलेस ऐंड टॉवर्स होटल के कम से कम 6 कर्मचारी कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। जिन लोगों को पॉजिटिव पाया गया है, उनमें ज्यादातर लोगों में बीमारी के कोई लक्षण नहीं थे। हालांकि सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

ताज श्रृंखला की संचालक इंडियन होटल्स कंपनी (आईएचसी) ने शनिवार को कहा था कि होटल के कुछ कर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। कंपनी ने शहर में कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ मैदान में डटे स्वास्थ्य कर्मियों और चिकित्सकों को अपने होटल में रखा है। उसने अपने करीब 500 कर्मचारियों की जांच कराई थी। कंपनी ने संक्रमित व्यक्तियों की संख्या नहीं बताई थी लेकिन एक बयान में कहा था कि उनमें से ज्यादातर में इस संक्रमण के कोई लक्षण नहीं थे।

निजी अस्पताल के एक चिकित्सक ने  कहा था कि दक्षिण मुंबई में ताज महल पैलेस के कम से कम छह कर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। उनकी तबियत ठीक है, हालत स्थिर है और अस्पताल से जल्द छुट्टी मिल जाएगी। गेटवे ऑफ इंडिया के सामने स्थित ताजमहल पैलेस और टॉवर, जो लॉकडाउन के मद्देनजर वर्तमान में अपनी सेवा नहीं दे रहा है। लेकिन होटल के कुछ कर्मचारी अभी भी वहां रुके हुए हैं, क्योंकि होटल अभी इस संकट की घड़ी में चिकित्सा योद्धाओं और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को शरण दे रहा है।

Related Articles

Back to top button