ब्रेकिंग
Medical Fraud: सात्विक के खून की रिपोर्ट में गड़बड़ी का आरोप, कोर्ट के दखल के बाद पुलिस ने की कार्रव... Uttarakhand Murder Case: वनंतरा रिसॉर्ट कांड के दोषियों को सजा के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन, अंकिता ... Madhya Pradesh Navratri: अन्न-जल त्यागकर मौन व्रत और शरीर पर जवारे बोए, रीवा के भक्त की अद्भुत भक्ति... Barwani News: बड़वानी के प्रसिद्ध मां मोटी माता मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, 200 साल पुरानी स्वयं... Legal Notice: दशहरे पर रावण दहन की परंपरा पर उठे सवाल, क्या अश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी को हुआ था वध? Digvijay Singh Padayatra: 20 अक्टूबर से उज्जैन से शुरू होगी 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा', अयोध्या त... Damoh Dog Bite News: दमोह में पागल कुत्तों का आतंक, एक ही वार्ड में डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को बनाय... Shivpuri News: कंकाल की प्रतिमा और अजब रहस्यों से जुड़ा बलारी माता मंदिर, नवरात्रि में उमड़ती है भार... Jagdalpur Adawal School: दिव्यांग छात्रों ने किया चक्काजाम और प्रदर्शन, समाज कल्याण विभाग के आश्वासन... PMGSY Plastic Roads: कोरबा में प्लास्टिक कचरे से डामर की सड़कें बनाने की तैयारी, स्वसहायता समूहों को...
बिहार

सीट का सस्पेंस खत्म: मधुबनी या दरभंगा… मैथिली ठाकुर कहां से लड़ेंगी चुनाव, पिता ने बताई A2Z जानकारी

बिहार चुनाव में बीजेपी की सीट से मैथिली ठाकुर के चुनाव लड़ने को लेकर उनके पिता रमेश ठाकुर ने कहा अगर बेटी को मौका मिलता है तो यह हमारे लिए गर्व की बात है. मैथिली के पिता ने कहा 1995 में हम बिहार छोड़ दिए थे और तब से मैं दिल्ली में रह रहा हूं क्योंकि 1995 में जात-पात की राजनीति शुरू हो गई थी क्योंकि हम ब्राह्मण समुदाय से आते हैं और वहां पर जाति की राजनीति शुरू हो गई थी.

इस कारण से हमें छोड़कर जाना पड़ा लेकिन अब बिहार में बदलाव हुआ है. 24 घंटे बिजली रहती है. सड़क की हालत अच्छी हो गई है. इसलिए अब बिहार जाकर यह चाहते हैं कि अपना घर अब अपना हो जाए. बीजेपी नेताओं से मुलाकात को लेकर रमेश ठाकुर ने कहा हम लोगों से मिले थे. उन्होंने कहा आपको काम करना चाहिए. इस पर मैंने कहा कि अगर आप बोलेंगे तो हम तैयार हैं.

दरभंगा या मधुबनी, कहां से लड़ेंगी चुनाव?

वहीं, मैथिली से जब ये पूछा गया कि वो दरभंगा या मधुबनी, कहां से चुनाव लड़ेंगी? इस पर मैथिली ने कहा कि पलायन का दंश हमने और हमारे परिवार के साथ लाखों लोगों झेला है. अब गांव वापस जाकर सेवा करना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि तीन दिन पहले ही बिहार गई थी. इस दौरान मुझे बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े और गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय से मुलाकात करने का मौका मिला.

जो महाराष्ट्र से बिहार आए हैं और बिहार को समझ रहे हैं. इनकी बातों से मैं प्रभावित हुई कि हम अपने राज्य की किस तरह से सेवा कर सकते हैं. इससे पहले मैंने कभी राजनीति में आने की नहीं सोची थी लेकिन इनसे मिलने के बाद यह फैसला लिया और अगर मुझे यह मौका मिल रहा है तो अब मैं इसे गवाना नहीं चाहती. पहले दरभंगा या मधुबनी से चुनाव लड़ूंगी. इसके अलावा पार्टी का जो निर्णय होगा वह सर्वमान्य है. मैथिली ने कहा कि बिहार में बहू बेटियों के लिए डर खत्म हो चुका है. अब 12 बजे रात में भी हम घर से निकल सकते हैं.

पहला चुनाव बेनीपट्टी विधानसभा से लड़ूंगी

मैथिली ने कहा कि मैं पहला चुनाव बिहार के मधुबनी जिले की बेनीपट्टी विधानसभा से लड़ूंगी. मैं गांव के क्षेत्र में ही जाना चाहूंगी क्योंकि मुझे वहां से बहुत कुछ सीखने को मिलेगा. गांव से हमारा बेहद जुड़ाव है. लोगों से मिलना जुलना मुझे समझ में आएगा. विधायक के रूप में देखने को लेकर मैथिली ने कहा क मुझे पता नहीं देखते हैं. सब भगवान भरोसे है. आगे क्या होता है. अभी किसी बात की खबर और पुष्टि नहीं है.

राहुल गांधी के वोट चोरी के मुद्दे को लेकर मैथिली ने कहा कि एक पार्टी के लोग दूसरी पार्टी के लोगों को अच्छा नहीं कहेंगे. यह भी उसी का हिस्सा है और इस बारे में मैं सोच नहीं रही हूं. मैं बस अपना क्षेत्र देख रही हूं. मैं युवाओं और महिलाओं के साथ जुड़ना चाहती हूं क्योंकि मैं खुद युवा हूं तो मैं उनको समझ पाऊंगी और आगे जैसा आदेश मिलते जाएगा, उसका पालन करती जाऊंगी.

Related Articles

Back to top button