ब्रेकिंग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुणे को दी 21,800 करोड़ की मेट्रो परियोजनाओं की सौगात, हिंजेवाड़ी से शि... बॉम्बे हाईकोर्ट का बीएमसी को कड़ा निर्देश, अभिनेत्री दीया मिर्जा का हटाया गया वीडियो दोबारा सोशल मीड... अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी में सियासी घमासान, छह वरिष्ठ नेताओं ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्र... जम्मू-कश्मीर की राजनीति में बड़ा भूचाल, सांसद आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी के इस्तीफे से उमर अब्दुल्ला क... दक्षिण ब्लॉक होगा पूरी तरह खाली, थलसेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ और डीजीएमओ का कार्यालय नए शौर्य भवन में... अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी में सियासी हलचल तेज, कोर कमेटी की बैठक में पार्थ पवार के फैसलों पर ज... आगरा के कमला नगर में पीवीसी कारोबारी के घर बड़ी चोरी, तीन नकाबपोश बदमाश 70 लाख के जेवर ले उड़े गोवंश तस्करी मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वाहन जब्ती को अवैध करार देकर सरकार पर लगाया ... बिहार में नदियों की गाद से बनेंगे नेशनल हाईवे, NHAI और राज्य सरकार के बीच हुआ बड़ा समझौता Health and Nutrition Tips Protein Products Market: बाजार में बिकने वाले प्रोटीन प्रोडक्ट्स खरीदने से...
मध्यप्रदेश

दो साल पहले ही रुक सकती थी मासूमों की मौत! इंदौर में पकड़ा गया था जहरीला सिरप, केस दबाने पर बड़ा खुलासा

इंदौर। इंदौर की दवा फैक्ट्री में बन रहा जहरीला कफ सीरप दो साल पहले ही पकड़ा जा चुका था। हालांकि कार्रवाई के बजाय मामला दबा दिया गया। पहले राज्य की लैब में दवा के सैंपल फेल हुए। इसके बाद केंद्र की ड्रग लैब में दवा जहरीली होने की बात साबित हुई। नियमानुसार रिपोर्ट के आधार पर दवा निर्माता के खिलाफ एफआईआर दर्ज होनी थी और कोर्ट में परिवाद दायर होना था, लेकिन अधिकारी रिपोर्ट छुपाते रहे।

अब छिंदवाड़ा में इसी रसायन वाले कफ सीरप से बच्चों की मौत हुई। हंगामा हुआ तो रिपोर्ट दबाने वाले अधिकारी लंबी छुट्टी लेकर गायब हो गए हैं। नए अधिकारी के हाथ पुराने मामले की फाइल लगी और खाद्य औषधि प्रशासन अब नियमों के अनुसार कार्रवाई की बात कर रहा है।

Related Articles

Back to top button