ब्रेकिंग
Jhansi Baragaon Crime News: झांसी में अनियंत्रित ट्रक का कहर, सफाईकर्मी की मौके पर ही मौत; चालक ट्रक... Cricketer Rinku Singh Wedding News: गांव में शादी करना चाहती थीं SP सांसद प्रिया सरोज, फिर क्यों चुन... Maharashtra Dighi Port & Warship Project: दिघी पोर्ट से 90 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार! CM देवेंद्र... Lucknow KGMU Protest News: अयोध्या कांड की पीड़िता की मौत पर केजीएमयू में हंगामा, स्वामी प्रसाद मौर्... Dhanbad Social Media Crime: नेपाल सीमा से पकड़ा गया ब्लैकमेलर! धनबाद की युवती को निजी वीडियो वायरल क... Engineers Day Celebration Ranchi: 59वें इंजीनियर्स डे पर बोलीं मंत्री दीपिका पांडेय- 'झारखंड में ऐसी... Lah Poshak Samriddhi Yojana Jharkhand: लाह उत्पादकों की बढ़ेगी आय, झारखंड सरकार बांटेगी पोषक पौधे; श... Zenith Unmanned Systems Drone News: सेना को भाया स्वदेशी ड्रोन 'विजय जेड-1', अरुणाचल प्रदेश में 1400... NCD Model Jharkhand News: कैंसर से लेकर मानसिक स्वास्थ्य तक का एक मंच पर इलाज; केंद्र सरकार ने झारखं... Chakradhar Samaroh 2026 Dangal: चक्रधर समारोह में दंगल का रोमांच, मोती महल परिसर में जुटेंगे देश-प्र...
राजस्थान

300 युवतियां फंसी जाल में: कोटा में बैठकर इंजीनियर ने दिया ‘हीरोइन बनने का ऑफर’, ठगी की पूरी कहानी

राजस्थान के कोटा में पुलिस ने सीरियल में हीरोइन बनाने का झांसा देकर ठगी करने वाले युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी है कि वह महिला बनकर सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिए लड़कियों से चैटिंग करता था और फिर उन्हें हीरोइन बनाने की बात कहकर पैसे ऐंठ लिया करता था. बीते काफी समय से पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी. इससे पहले ठग रेप जैसे गंभीर मामले में गिरफ्तार होकर जेल जा चुका हैं. आरोपी पर अब तक 300 से ज्यादा लड़कियों के साथ धोखाधड़ी करने के आरोप लगाए हैं.

ठग की पहचान दीपक मीणा (27) के तौर पर हुई है, जो कि कोटा जिले के बूढादीत थाना इलाके के झारगांव का रहने वाला है. उसके पिता सरकारी स्कूल में टीचर है. दीपक ने भरतपुर के एक प्राइवेट कॉलेज से बीटेक की पढ़ाई पूरी की है. पढ़ाई पूरी करने के लिए वह अप्रेंटिस के लिए मुंबई चल गया. वहां जाकर वह मॉडलिंग और टीवी की दुनिया से जुड़ गया. उसने प्रोडक्शन हाउस में बतौर असिस्टेंट कास्टिंग डायरेक्टर किया है, जो कि टीवी एड और सीरियल बनाते थे.

4 साल तक प्रोडक्शन हाउस में किया काम

करीब चार साल तक उसने प्रोडक्शन हाउस में किया. इस दौरान उसे पता चला गया कि लड़कियां सीरियल में काम करने के लिए मौके तलाशती रहती हैं. उन्हें फंसा कर आसानी से ठगी जा सकता है. मुंबई में रहने के दौरान वह नशे का आदी हो गया. पैसों की कमी होने पर उसने लड़कियों को ठगने का प्लान तैयार किया. इसके बाद उसने सबसे पहले इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर व्हाइट स्टूडियो कास्टिंग और 2000 कास्टिंग के नाम से फर्जी अकाउंट बनाए.

9 लड़कियों से ठगी का हुआ खुलासा

इसके बाद उसने लड़कियों के साथ टीवी सीरियल में दिलाने के नाम पर ठगी करना शुरू कर दिया. वह सोशल मीडिया पर युवतियों से लड़की बनकर बात करता था और बाद में सीरियल में कास्ट के नाम पर दस से पंद्रह हजार रुपए की डिमांड करता था. बाद में उन लड़कियों को फोन उठाना बंद कर देता था. पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने 9 लड़कियों से साथ ठगी करने की बात कबूली है.

Related Articles

Back to top button