ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर... Agra-Lucknow Expressway Accident: फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, इटावा DFO विकास नायक और उनके ड्राइव... Former IAS Divya Mittal: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बिना किसी दल के बनाएंगी अपना...
धार्मिक

अगर पति विदेश में हैं तो कैसे करें करवा चौथ की पूजा? जानें सही नियम

 शादीशुदा जोड़ों को लिए करवा चौथ का दिन बहुत विशेष होता है. इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और खुशहाल वैवाहिक जीवन के लिए व्रत रखती हैं. 16 श्रृंगार कर दुल्हन की तरह सजती-संवरती हैं. फिर शाम को करवा माता का पूजन करती हैं और रात के समय में चंद्रमा के दर्शन करने के बाद पति के हाथों पानी पीकर अपना दिन भर का व्रत खोलती हैं.

मान्यता है कि करवा चौथ का व्रत करने वाली महिलाओं पर माता पार्वती बहुत प्रसन्न होती हैं और अंखड सौभाग्य का वरदान देती हैं. करवा चौथ का व्रत हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन रखा जाता है. इस साल ये व्रत 10 अक्टूबर यानी कल रखा जाएगा. कई बार करवा चौथ पर काम या दूसरे कारणों से बहुत सी महिलाओं के पति उनसे मिलों दूर विदेशों होते हैं. आइए जानते हैं ऐसी स्थिति में पूजा कैसे करनी चाहिए और व्रत कैसे खोलना चाहिए?

करवा चौथ पर विदेश में है पति तो ऐसे खोलें व्रत

आज का युग डिजिटल युग माना जाता है. इस युग में कोई भी अपनों से दूर नहीं है. तकनीक ने दूर होते हुए भी लोगों को पास होने का अहसास करा रखा है. ऐसे में जिन महिलाओं के पति विदेश में हैं और वो करवा चौथ पति के साथ नहीं मना पा रही हैं, तो वो पूरे विधि विधान के साथ अपना व्रत रखें. 16 श्रृंगार करके विधि पूर्वक शाम की पूजा करें. चंद्रोदय से पहले पति के साथ वीडियो कॉल पर जुड़ जाएं. फिर चंद्रमा को अर्घ्य देकर पति का चेहरा देखें और पानी पीकर व्रत खोलें.

पति ने न करें कोई विवाद

वहीं अगर वीडियो कॉल करने में समस्या आ रही तो महिलाएं करवा चौथ पर चंद्रमा को अर्घ्य देकर पति की तस्वीर देख लें और व्रत का पारण कर लें. करवा चौथ के दिन महिलाओं को अपने पति से किसी भी तरह का कोई विवाद नहीं करना चाहिए. अपशब्द भी नहीं कहने चाहिए. ऐसा करने से करवा चौथ के व्रत का फल प्राप्त नहीं होता.

Related Articles

Back to top button