ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...
बिहार

बिहार चुनाव के लिए मेगा तैयारी: EC ने 8.5 लाख अधिकारियों की तैनाती की अधिसूचना जारी की

बिहार में 6 और 11 नवंबर को दो चरणों में वोटिंग होगी. इसके साथ ही सात राज्यों की आठ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव भी हैं. सभी जगह चुनाव पारदर्शी हो, इसके लिए चुनाव आयोग 8.5 लाख अधिकारियों की तैनाती करेगी. इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है. इसके मुताबिक, तैनात किए जाने वाले अधिकारियों में करीब 4.53 लाख मतदानकर्मी होंगे. 2.5 लाख पुलिसकर्मी और अधिकारी, 28370 मतगणना कर्मी, 17875 माइक्रो ऑब्जर्वर, 9625 सेक्टर ऑफिसर, मतगणना के लिए 4,840 माइक्रो ऑब्जर्वर और 90,712 आंगनवाड़ी सेविकाओं को तैनात किया जाएगा.

इसके अलावा 90,712 BLO और 243 ERO मतदाताओं के किसी भी सवाल का जवाब देने के लिए तैनात रहेंगे. पहली बार वोटरों के लिए ECINET ऐप की शुरुआत की गई है. इस ऐप से मतदाता कोई भी जानकारी ले सकते हैं. इस ऐप की मदद से वे अपने बीएलओ और ईआरओ से बात भी कर सकते हैं. चुनाव से संबंधित हर जानकारी ले सकेंगे. DEO और RO लेवल पर शिकायत भी कर सकेंगे.

हर विधानसभा क्षेत्रों में पर्यपेक्षकों की तैनाती

वहीं, वोटर हेल्प लाइन नंबर 1950 भी जारी किया गया है. फोन करने के लिए +91 (STD कोड) 1950 पर डायल करना होगा. एसटीडी कोड आपके क्षेत्र का होगा, बाकी सभी नंबर वही रहेंगे. पहली बार बिहार के हर विधानसभा क्षेत्रों में पर्यपेक्षक तैनात किए गए हैं, जो आयोग के सजग प्रहरी के रूप में काम करेंगे. चुनाव पर्यवेक्षक बाहरी राज्यों के होंगे. सभी 243 सीटों पर पर्यवेक्षक नियुक्त होंगे. पर्यवेक्षकों के नाम और नंबर ECINET पर होंगे. सब मिलकर राजनीतिक दलों/उम्मीदवारों से नियमित रूप से मिलकर उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे.

Related Articles

Back to top button