ब्रेकिंग
कौशल दीक्षांत समारोह में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी, कठिन समय में भी कार्यक्रम में पहुंचने... राजस्थान पंचायत चुनावों में कांग्रेस की बंपर जीत, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गृह जिले और वसुंधरा रा... वेस्ट दिल्ली पुलिस की साइबर सेल का बड़ा मेगा ऑपरेशन: जामताड़ा से संचालित हो रहे अंतरराज्यीय साइबर ठग... संभल में शाही जामा मस्जिद और हरिहर मंदिर विवाद के बीच उठा धरणी वराह कूप का मुद्दा, अतिक्रमण मुक्त कर... मुंबई के कुर्ला में पब्लिक गार्डन में कपल पर हमला मामला: जुवेनाइल कोर्ट ने छह नाबालिग आरोपियों को 4 ... मेरठ के चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में फांसी की सजायाफ्ता मुस्कान को सता रही बड़ी बेटी की याद, जेल प... चेन्नई में अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन का ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन शुरू, नवविवाहित जोड़े को आशीर्व... वृंदावन पहुंचकर बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने फिर दोहराया पुराना बयान, बोले- हमारे ठा... लखनऊ के कौशल दीक्षांत समारोह में पीएम मोदी का बड़ा संबोधन: एक साल और सोना न खरीदने की अपील, बोले- IT... जश्न का शोर बन रहा है जानलेवा: बलिया में डीजे की तेज आवाज के बीच 20 दिन की मासूम की मौत से फिर उठे ग...
दिल्ली/NCR

ADM पर लगा भ्रष्टाचार का दाग: रिश्वत लेने के आरोप में ADM भैरो सिंह के खिलाफ ग्रेटर नोएडा में FIR दर्ज

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एडीएम भैरो सिंह पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं. शिकायतकर्ता ने रिश्वत लेने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया है. पीड़ित देवराज नागर ने रिश्वत लेकर काम कराने का आरोप लगाया है. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. वहीं मामले में जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस का दावा है कि आरोप सही पाए गए तो सख्त कार्रवाई की जाएगी.

सूरजपुर कलेक्ट्रेट में तैनात एडीएम भैरो सिंह व दो अन्य पर भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है. आरोप है कि उन्होंने अनियमित तरीके से रिश्वत लेकर कार्य किया. पीड़ित की शिकायत पर सूरजपुर थाना क्षेत्र में मामला दर्ज हुआ.मेरठ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम धारा 13 के तहत कार्रवाई की गई.

सूरजपुर थाने में केस दर्ज

शिकायतकर्ता देवराज नागर ने कहा कि सूरजपुर थाने में हुआ एडीएम भैरो सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. जिला न्यायालय द्वारा आदेशित BNS की धारा 173 B के तहत मुकद्दमा दर्ज किया गया है.

जानकारी के मुताबिक, एडीएम भैरो सिंह सूरजपुर कलेक्ट्रेट में तैनात हैं. पीड़ित देवराज नागर उनके खिलाफ रिश्वत लेने का आरोप लगया है. जिसके बाद कार्रवाई हुई है. पीड़ित ने पुलिस शिकायत में कहा था कि एडीएम ने पैसे लेकर कार्य करने की बात कही. हालांकि इस मामले में एडीएम भैरो सिंह समेत दो अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.

मामले की जांच शुरू

शिकायतकर्ता की शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस ने एडीएम भैरो सिंह के खिलाफ जिला न्यायालय द्वारा आदेशित BNS की धारा 173 B के तहत केसदर्ज किया है. पुलिस का दावा है कि जांच के बाद इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Related Articles

Back to top button