ब्रेकिंग
Political Reset: तमिलनाडु में सत्ता का सस्पेंस खत्म! एक्टर विजय कल बनेंगे नए मुख्यमंत्री, जानें शपथ ... Shashi Tharoor News: शशि थरूर के पर्सनैलिटी राइट्स पर दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला; डीपफेक वीडियो ... West Bengal News: शुभेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के नए मुख्यमंत्री; अग्निमित्रा पॉल और निसिथ प्रमाणिक ब... Saharsa Mid Day Meal News: सहरसा में मिड डे मील बना 'जहर'! लगातार दूसरे दिन 80 बच्चे बीमार, बिहार शि... Mumbai Watermelon Case: तरबूज खाकर खत्म हो गया पूरा परिवार! आयशा ने 10वीं में हासिल किए 70% अंक, पर ... NCR Crime News: 30 मुकदमों वाला कुख्यात गैंगस्टर सूरज चिढ़ा गिरफ्तार; दिल्ली-NCR में फैला रखा था जरा... Bulandshahr Accident: बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा; बेकाबू ट्रक ने परिवार को कुचला, पति-पत्नी और 3 म... DMK vs Congress: इंडिया गठबंधन में बड़ी दरार? कनिमोझी ने स्पीकर को लिखा पत्र- 'संसद में कांग्रेस से ... Suvendu Adhikari Agenda: भाषण कम, काम ज्यादा और घोटालों पर कड़ा एक्शन; शुभेंदु अधिकारी ने बताया अपना... Allahabad High Court: सपा सांसद रामजीलाल सुमन को बड़ा झटका; सुरक्षा की मांग वाली याचिका हाईकोर्ट ने ...
देश

देश के योद्धाओं को सलाम: पुलिस-डॉक्टर की जोड़ी ने ड्यूटी निभाने के लिए टाल दी अपनी शादी

कोरोना वायरस संकट के इस दौर में जब चिकित्सा कर्मियों और पुलिसकर्मियों की भूमिकाएं बेहद अहम हो गई हैं, केरल के सिविल पुलिस अधिकारी और महिला डॉक्टर ने वैश्विक महामारी के खिलाफ समाज की जंग में अपनी भूमिका से पीछे न हटने का फैसला कर मिसाल कायम करते हुए अपनी शादी टालने का फैसला किया है। दोनों परिवार की आपत्ति को दरकिनार करते हुए, 32 वर्षीय सिविल पुलिस अधिकारी एम प्रसाद और यहां पास के सरकारी समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में काम कर रही डॉक्टर 25 वर्षीय पी आर्या ने अपनी शादी टाल दी जो इस महीने की शुरुआत में होनी तय थी।

लॉकडाउन के मद्देनजर दोनों परिवारों ने शादी के आयोजन को कम मेहमानों की मौजूदगी में साधारण ही रखने का फैसला किया था लेकिन दूल्हा-दुल्हन के दबाव के सामने उन्हें झुकना पड़ा। पास के विथुरा के निवासी, प्रसाद ने कहा कि वह राजधानी शहर में यातायात ड्यूटी में व्यस्त हैं जहां उनका काम बंदी के नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की जांच करना है और वह जरूरतमंदों को भोजन का पैकेट वितरित करने के काम में भी शामिल हैं।

प्रसाद ने कहा कि हम हर वक्त अपने निजी मामलों को महत्व नहीं दे सकते। हमने सही फैसला किया है। बंद के नियम प्रभावी रहने के दौरान डॉ आर्या भी पास के कन्याकुलांगरा में स्थित सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों की जांच करने में व्यस्त हैं। आर्या ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में इलाज कराने वाले ज्यादातर लोग हम जैसे साधारण लोग हैं। उन्होंने कहा कि इसलिए मैंने सोचा कि हमें इस संकट के समय में समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को नहीं भूलना चाहिए।”वहीं मलप्पुरम जिले के मंजेरी में एक नर्स दीप्ति ने वेनगेरी के निजी बैंक में कार्यरत सुदीप से शादी की लेकिन अपनी शादी के लिए उसने बस एक दिन की छुट्टी ली।

Related Articles

Back to top button