ब्रेकिंग
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्ता... सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भ... बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट धनबाद में फर्जी आवासीय प्रमाण पत्र बनाने वाले प्रज्ञा केंद्र पर प्रशासनिक छापा, सेंटर सील और आईडी रद... रांची में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर डीसी मंजूनाथ भजन्त्री की सख्ती, दो अफसरों को शोकॉज
खेल

वैभव सूर्यवंशी की खराब फॉर्म जारी: कमजोर टीम के आगे हुए फेल, पटना में फिर दोहराई गई पुरानी निराशाजनक घटना

रणजी ट्रॉफी 2025 में वैभव सूर्यवंशी की पहली पारी कमजोर टीम के आगे फेल हो गई. वैभव सूर्यवंशी ने स्टार्ट धमाकेदार किया. लगा कि उनका बल्ला रुकेगा नहीं. लेकिन, जब वैभव का बल्ला बोल रहा था, तभी एक गेंद पर वो अचानक क्लीन बोल्ड हो गए. रणजी ट्रॉफी के मौजूदा सीजन में बिहार का पहला मुकाबला अरुणाचल प्रदेश के साथ है. अब वैभव सूर्यवंशी जितने काबिल बल्लेबाज हैं, उनके आगे अरुणाचल प्रदेश जैसी टीम को कमजोर ही आंका जाएगा. लेकिन, उस कमजोर टीम ने ही वैभव सूर्यवंशी को पटना की क्रीज पर बस 5 गेंदों का मेहमान बना दिया.

पटना में वैभव के साथ घट गई पुरानी घटना

बिहार और अरुणाचल प्रदेश के बीच मुकाबला पटना के मोइनुल हक स्टेडियम पर खेला जा रहा है. ये वही मैदान पर जिस पर बिहार के लिए खेली पिछली 4 पारियां वैभव सूर्यवंशी के लिए कुछ अच्छी नहीं रही थी. अब इस साल भी वैभव सूर्यवंशी के साथ पटना के मोइनुल हक स्टेडियम पर वही हुआ, जो 20 महीने पहले यानी पिछले साल जनवरी में हुआ था.

मोइनुल हक स्टेडियम पर 5 पारियों में 50 रन भी नहीं

वैभव सूर्यवंशी फिर से एक बार पटना के मोइनुल हक स्टेडियम पर बड़ा स्कोर करने में नाकाम रहे. अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ पहली पारी में उन्होंने 5 गेंदों में 14 रन ही बनाए. इससे पहले पटना के स्टेडियम में खेली फर्स्ट क्लास क्रिकेट की 4 पारियों में वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से सिर्फ 31 रन निकले थे. उनमें से 2 पारियों में तो उनका खाता भी नहीं खुला था. यानी, मोइनुल हक स्टेडियम पर अब तक खेली 5 पारियों में उन्होंने सिर्फ 45 फर्स्ट क्लास रन बनाए हैं.

वैभव सूर्यवंशी ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ मोइनुल हक स्टेडियम में अपनी पहली पारी की शुरुआत धमाकेदार की थी. वो 280 की स्ट्राइक रेट से रन बना रहे थे. उन्होंने 14 रन ही बनाए मगर उसमें 1 छक्का और 2 चौके शामिल रहे. मगर उस स्टार्ट को वो बड़ा रुप देने में नाकाम रहे.

मुकाबले की बात करें तो बिहार ने अरुणाचल की पहली पारी को 105 रन पर ही समेट दिया. इधर वैभव के जल्दी आउट होने का झटका बिहार को जरूर लगा. मगर उससे उबरकर उन्होंने अब बढ़त बना ली है.

Related Articles

Back to top button