ब्रेकिंग
Ludhiana Robbery Case: लुधियाना में सुबह-सुबह एक्टिवा सवार से लूट; हथियारबंद बदमाशों ने दी जान से मा... Nautapa 2026 Indore: इंदौर में नौतपा की शुरुआत; इस बार तीव्र गर्मी और लू से राहत की उम्मीद Indore City Expansion: जनगणना-2027 के ताजा आंकड़े; इंदौर नगर निगम सीमा में 8.08 लाख निर्माण चिन्हित Rewa Dial 112 Viral Video: पुलिस की डायल 112 गाड़ी का वीडियो वायरल; शराब दुकान पर सायरन बजाकर ली फ्र... Census 2027 Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में जनगणना कार्य अंतिम चरण में; 2.39 करोड़ मकानों की गणना पू... Twisha Sharma Death Case: सीबीआई ने दर्ज किया दहेज मृत्यु का केस; पति समर्थ और सास गिरिबाला सिंह पर ... Ratlam Crime News: सैलाना में ज्वेलर्स की दुकान में लाखों की चोरी का पर्दाफाश; दो आरोपी गिरफ्तार Ujjain Police Controversy: चिमनगंज थाने के आरक्षकों पर गिरी गाज; छेड़छाड़ आरोपी के चाचा-भाई को पीटने... Narmada Ghat Barwani: नौतपा की तपिश से राहत के लिए नर्मदा की शरण में शहर; शाम को सज रही घाटों पर महफ... Gwalior Road Accident: जीआरएमसी के एमबीबीएस छात्र की सड़क हादसे में मौत; तीन दिन से वेंटिलेटर पर था ...
मध्यप्रदेश

इंदौर में महालक्ष्मी का दिव्य स्वागत! कहीं ‘स्वर्ण पुष्प’ से पूजा तो कहीं 5100 दीपों की जगमग, शहर के मंदिरों में विशेष आयोजन

 इंदौर। सनातन संस्कृति के सबसे बड़े पर्व दीपावली की शुरुआत आज से हो गई है। इस अवसर पर पहले दिन धनतेरस पर जहां भगवान धन्वंतरि का पूजन किया गया वहीं शहर के रोशनी से नहाए महालक्ष्मी मंदिरों में सुख-समृद्धि की देवी की आराधना की जा रही है। 18 से 23 अक्टूबर तक दीपोत्सव में कहीं फूल बंगला सजेगा तो कहीं चार बार माता का स्वरूप शृंगारित किया जाएगा। हंसदास मठ पर पहले दिन 5100 दीपों से सज्जा होगी।

लक्ष्मी-वेंकटेश देवस्थान पर 265 प्रकार की औषधियों से पंचामृत महाभिषेक

लक्ष्मी-वेंकटेश देवस्थान छत्रीबाग में पंच पर्व पर माता का 265 प्रकार की औषधियों से पंचामृत महाभिषेक किया जाएगा। इस दौरान 1008 नामों से भगवती की स्वर्ण व रजत पुष्प से अर्चना की जाएगी। साथ ही माता को रत्न जड़ित आभूषण धारण कराए जाएंगे। नागोरियापीठाधीश्वर स्वामी विष्णुप्रपन्नाचार्य महाराज ने बताया कि इस दौरान भगवती श्री महालक्ष्मी की कुमकुम के साथ ही श्री वेणुगोपाल संस्कृत पाठशाला के विद्यर्थियों द्वारा श्री सूक्त, पुरुष सूक्त आलवन्दार स्तोत्र के पाठ का वाचन किया जाएगा। मंदिर पर आकर्षक विद्युत सज्जा की गई है।

Related Articles

Back to top button