ब्रेकिंग
NEET विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश: NTA को बनाएं स्थायी व मजबूत संस्थान, AI और ब्लॉकचेन तकन... कांग्रेस मुख्यालय में CWC की अहम बैठक: खरगे बोले—12 वर्षों में युवाओं का भविष्य तबाह, PM मोदी दें जव... जयपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग: सूरत से आ रहे यात्री की बिगड़ी तबीयत, अस... राजस्थान में नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी: राज्य निर्वाचन आयुक्त ने घोषित किया कार्यक्रम, आचार स... अंकिता भंडारी हत्याकांड: कोर्ट ने फिर खारिज की आरोपियों की जमानत, धामी सरकार की मजबूत पैरवी से दोषिय... पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश से काशी में उफान पर गंगा, चेतावनी बिंदु के करीब पहुंचा जलस्तर मुंबई की सड़कों पर मराठी भाषा को लेकर सरकार का सख्त रुख, तैयार हुआ एक्शन प्लान महाराष्ट्र में 28 अगस्त से लागू होगा धर्म स्वतंत्रता कानून 2026: जबरन धर्मांतरण पर 7 साल जेल, बच्चे ... अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर धीरेंद्र शास्त्री का फूटा गुस्सा, बताया सबसे बड़ा कलंक श्रीनगर में सीएम उमर अब्दुल्ला से मिले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर: पर्यटन और बागवानी में साझेदारी बढ...
देश

कोरोना वायरस: मोदी कैबिनेट की अहम बैठक आज, लॉकडाउन में छूट देने पर होगी चर्चा

कोरोना की गंभीरता को देखते हुए देश में चल रहे 21 दिन के लॉकडाउन की मियाद 14 अप्रैल को खत्म हो रही थी लेकिन संक्रमण की गंभीरता को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन को 19 दिन के लिए और आगे बढ़ा दिया है। अब लॉकडाउन 3 मई तक चलेगा। हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संकेत दिए कि जिन इलाकों या राज्यों में कोरोना हॉटस्पॉट नहीं बना है और इसका ज्यादा असर नहीं है वहां पर कुछ ढील मिल सकती है।

वहीं लॉकडाउन के बढ़ाने के बाद अब केंद्र सरकार अब कुछ अहम फैसले ले सकती है जिसपर चर्चा के लिए बुधवार शाम 5.30 बजे मोदी कैबिनेट की बैठक होगी। माना जा रहा है कि पिछली बार की तरह इस बार भी कैबिनेट बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हो सकती है। मिली जानकारी के अनुसार बैठक में कुछ सेक्टर को छूट देने पर सहमति के साथ ही कोरोना से निपटने के मेगा प्लान पर चर्चा होगी।

बता दें कि मंगलवार को राष्ट्र को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा था कि सरकार कल एक नई गाइडलाइन जारी करेगी। माना जा रहा है कि इस गाइडलाइन में किन क्षेत्रों में छूट मिलेगी आदि के बारे में जानकारी हो सकती है। संभावना जताई जा रही है कि किसानों और उद्योग क्षेत्र में सरकार कुछ छूट दे सकती है ताकि अर्थव्यवस्था पटरी पर लौट सके। बता दें कि 3 मई के लॉकडाउन के दौरान ट्रेन, मेेट्रों और हवाई सफर सब पर रोक रहेगी।

Related Articles

Back to top button