ब्रेकिंग
रक्षाबंधन पर भद्रा और चंद्रग्रहण का साया नहीं: 28 अगस्त को दिनभर बांध सकेंगे राखी, जानें शुभ मुहूर्त... रक्षाबंधन पर महंगाई की दोहरी मार: दंतेवाड़ा में प्याज ₹60 और चीनी ₹80 प्रति किलो, त्योहार से पहले बि... बलरामपुर के बाबा कर्मेश्वर धाम पहुंचे CM विष्णु देव साय: रुद्राभिषेक कर की पूजा, कर्रा में मंगल भवन ... रायपुर में ₹55 लाख तक की डायमंड राखी: इस बार भद्रा और चंद्रग्रहण से मुक्त रहेगा रक्षाबंधन, सोने-चांद... रायपुर IGKV में तीसरा पेपर भी लीक: 'फंडामेंटल्स ऑफ जेनेटिक्स' परीक्षा पर बवाल, यूनिवर्सिटी ने पुलिस ... रायपुर IGKV में तीसरा पेपर भी लीक: 'फंडामेंटल्स ऑफ जेनेटिक्स' परीक्षा पर बवाल, यूनिवर्सिटी ने पुलिस ... सेक्स वर्कर होने के आधार पर नहीं चल सकता आपराधिक केस: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने रद्द की FIR और चार्जशीट,... बापटला बीच पर मिला शिवलिंग पीठम और मूर्तियां; लहरों के साथ बहीं या जमीन से निकलीं? जांच में जुटा प्र... रीलबाजी की सनक पड़ी भारी: ग्वालियर में 3400 किस वाली कार का कटा चालान, मालिक से मौके पर साफ करवाए लि... वंदे मातरम् विवाद पर ओवैसी का बयान: 'संविधान की शुरुआत हम भारत के लोग से होती है', बीजेपी-कांग्रेस म...
पंजाब

पंजाब के कई शहरों में AQI ने बढ़ाई चिंता! जानें अपने शहर का हाल

पंजाब में मौसम इन दिनों साफ है, लेकिन उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलते रातें ठंडी होने लगी हैं। वहीं, राज्य के कई हिस्सों में प्रदूषण का स्तर चिंताजनक बना हुआ है। बीते 24 घंटों में अधिकतम तापमान में करीब 0.5 डिग्री की हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि न्यूनतम तापमान लगभग 0.7 डिग्री गिरा है।

राज्य के वायु प्रदूषण स्तर में खास सुधार नहीं देखा गया। स्थिति स्वास्थ्य के लिए हानिकारक मानी जा रही है। वायु गुणवत्ता जांच केंद्रों के आंकड़ों के अनुसार, पंजाब के केवल अमृतसर और बठिंडा में AQI 100 से नीचे रहा, जिससे वहां की हवा अपेक्षाकृत बेहतर रही। इसके विपरीत, रूपनगर में प्रदूषण खतरनाक स्तर तक पहुंच गया, जहां अधिकतम AQI 500 दर्ज किया गया। अन्य शहरों की हवा मध्यम श्रेणी (येलो जोन) में रही।

जालंधर:  एवरेज 135, अधिकतम-247
खन्ना:   एवरेज 151, अधिकतम-245
लुधियाना:  एवरेज-110, अधिकतम-120
मंडी गोबिंदगढ़:  एवरेज-185, अधिकतम-224
अमृतसर:  एवरेज-63, अधिकतम-59
पटियाला:  एवरेज-109, अधिकतम-120
रूपनगर:  एवरेज-101, अधिकतम-500
बठिंडा:  एवरेज-88, अधिकतम-127

इसके अलावा पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक 15 सितंबर से 16 अक्टूबर 2025 तक राज्य में पराली जलाने के केवल 188 मामले दर्ज किए गए हैं। इसके साथ ही अगर हम गर्मी की बात करें तो बठिंडा  राज्य का सबसे गर्म शहर बना हुआ है और गुरदासपुर सबसे ठंडा इलाका बना हुआ है। लेकिन मौसम साफ होने के बावजूद प्रदूषण का स्तर चिंताजनक बना हुआ है।

Related Articles

Back to top button