ब्रेकिंग
West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ने के बाद कोयल मल्लिक को मिला बड़ा राजनीतिक तोहफा, बीजेपी ने दिया राज... दिल्ली में वायु प्रदूषण के खिलाफ सख्ती: ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत CAQM ने रिंग रोड पर चलाया विशेष नि... मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में घमासान: इंडिया गेट पर AAP का विरोध मार्च, सौरभ भ... Amritsar Border Security: अमृतसर में पाकिस्तान के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एके-47 और हैंड ग्रेनेड ... Delhi VIP Theft News: राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के सरकारी आवास में चोरी, गटर का ढक्कन... मुजफ्फरपुर में पुलिस की शर्मनाक करतूत: अंतरजातीय विवाह से जुड़ी समस्या को लेकर पहुंची महिला को बाल प... Delhi High Court Notice: करोल बाग में मेट्रो निर्माण के लिए पेड़ काटने पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, DDA ... पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता (UCC) का ऐलान: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने मांगे 6 महीने, 'लव जिहाद'... Seoni Murder Case: मध्य प्रदेश के सिवनी में सनसनीखेज हत्याकांड, मां और मामा ने मिलकर की 22 वर्षीय यु... विपक्ष की रैली पर आशीष शेलार का तीखा हमला: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन को बताया ‘लोमड़ियों ...
पंजाब

पंजाब से दिल्ली जा रही Train में भगदड़, Ludhiana Station क्रॉस करते ही इधर-उधर भागे यात्री

लुधियाना से दिल्ली जा रही अमृतसर-सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन (नंबर – 12204) में शनिवार सुबह सरहिंद रेलवे स्टेशन के पास आग लगने की घटना सामने आई। ट्रेन सरहिंद स्टेशन से निकलकर मुश्किल से आधा किलोमीटर आगे बढ़ी ही थी कि यात्रियों ने एक कोच से धुआं उठते देखा। तुरंत ट्रेन को रोका गया और रेलकर्मियों ने राहत कार्य शुरू किया

स्थानीय पुलिस अधिकारी के अनुसार, सूचना मिलते ही पुलिस और रेलवे की टीमें मौके पर पहुंच गईं। यात्रियों को सुरक्षित रूप से शिफ्ट किया गया। उन्होंने बताया कि स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है और सभी यात्री सुरक्षित हैं।रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 7.30 बजे हुई। जैसे ही आग का पता चला, रेलवे कर्मचारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रभावित डिब्बे को खाली कराया और फायर टीमों की मदद से आग पर काबू पाया गया। उन्होंने कहा कि आग सीमित हिस्से में थी और उसे जल्द ही बुझा लिया गया।

रेलवे के आधिकारिक बयान में कहा गया है कि, “अमृतसर-सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस (12204) के एक कोच में सरहिंद स्टेशन पर आग देखी गई। रेलवे अधिकारियों ने तुरंत यात्रियों को अन्य कोचों में शिफ्ट किया और आग बुझा दी गई। किसी भी यात्री को कोई नुकसान नहीं हुआ। ट्रेन जल्द ही अपने गंतव्य की ओर रवाना होगी।”फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। रेलवे और पुलिस की टीमें मौके पर मौजूद हैं और ट्रैक को फिर से चालू करने की प्रक्रिया चल रही है। यात्रियों को थोड़ी देरी के बाद ट्रेन को फिर से रवाना करने की तैयारी की जा रही है।

Related Articles

Back to top button