ब्रेकिंग
हवा में 300 फीट नीचे गिरी एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट: पायलटों पर DGCA का एक्शन, साइकोएक्टिव ट... रांची के बेड़ो में दो विशालकाय हाथियों की एंट्री: कैरो गांव में मचा हड़कंप, वन विभाग ने मशाल और पटाख... रांची में भीषण सड़क हादसा: सेना के वाहन और कार की जोरदार भिड़ंत, कार के उड़े परखच्चे, 3 अस्पताल में ... धनबाद के कतरास में भीषण भू-धंसान, 15 मकान पूरी तरह जमींदोज, मची चीख-पुकार हजारीबाग की सोहराय कलाकार पुतली गंझू सम्मानित: 5000 साल पुरानी लोक कला को विदेशों में दिलाई पहचान, म... गुमला में अंतरराज्यीय लुटेरा गिरोह ध्वस्त: 11 गिरफ्तार, 70 ग्राम सोना, 1.5 किग्रा चांदी और 1.70 लाख ... रांची में छात्र आंदोलन के दौरान आमरण अनशन पर बैठे दो और छात्रों की तबीयत बिगड़ी, अनशनस्थल पर पहुंचे ... रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में अनोखा प्रदर्शन: विश्व आदिवासी दिवस पर पारंपरिक भेष-भूषा और स्... झारखंड में विश्व आदिवासी दिवस की धूम: देवघर से जामताड़ा तक भव्य कार्यक्रम, पलामू टाइगर रिजर्व में 'ह... बोकारो के लॉज में पुलिस वर्दी में मिला सड़ा-गला शव: महाराष्ट्र निवासी सुभाष धूमल के रूप में पहचान, म...
दिल्ली/NCR

दिवाली पर खपाने की तैयारी! फरीदाबाद में 222 पेटी अवैध शराब जब्त, गोदाम में टाइल्स के नीचे छिपा रखा था ‘शराब का जखीरा’

दिवाली से पहले फरीदाबाद पुलिस ने भारी मात्रा में शराब जब्त की है. पुलिस ने शराब की 222 पेटियां और बीयर बरामद की हैं. इसे गुजरात भेजे जाने की तैयारी थी. फरीदाबाद पुलिस ने मौके से बरामद सभी पेटियों को कब्जे में लेकर थाना परिसर में सुरक्षित रखवा दिया है. साथ ही, गोदाम मालिक और कुछ अन्य संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह माल कहां से लाया गया और तस्करी में कौन-कौन लोग शामिल हैं.

फरीदाबाद पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि सारन थाने की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जवाहर कॉलोनी के नैन चौक स्थित एक गोदाम में बड़ी मात्रा में अवैध शराब का जखीरा छिपाकर रखा गया है. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रण सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और देर रात करीब 9:30 बजे गोदाम पर छापा मारा गया.

222 पेटी शराब जब्त

पुलिस जांच में सामने आया कि यह गोदाम आदित्य सिंगल मार्बल टाइल्स नाम से पंजीकृत था. टीम ने जब बेसमेंट की तलाशी ली तो वहां टाइल्स के पैकेटों के बीच बड़ी चालाकी से शराब की पेटियां छिपाई गई थीं. पुलिस ने कुल 222 पेटियां विभिन्न ब्रांड की शराब और बीयर की बरामद कीं. बरामद शराब में कई नामी कंपनियों के ब्रांड शामिल थे, जिनकी कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है.

शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि यह पूरी खेप गुजरात भेजने की तैयारी में थी. तस्कर इस माल को अस्थायी रूप से फरीदाबाद के इस गोदाम में स्टॉक कर चुके थे और दीपावली के बाद इसे ट्रक के जरिए गुजरात भेजने की योजना बना रहे थे. पुलिस को शक है कि शराब तस्करी का यह नेटवर्क काफी बड़ा है और इसके तार हरियाणा से लेकर गुजरात तक फैले हो सकते हैं.

पुलिस तस्करों की तलाश में जुटी

फरीदाबाद पुलिस ने मौके से बरामद सभी पेटियों को कब्जे में लेकर थाना परिसर में सुरक्षित रखवा दिया है. साथ ही, गोदाम मालिक और कुछ अन्य संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह माल कहां से लाया गया और तस्करी में कौन-कौन लोग शामिल हैं.

पुलिस ने बताया कि इस मामले में शामिल सभी आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि पुलिस ने दीपावली से पहले पूरे जिले में अवैध शराब की बिक्री, तस्करी और भंडारण के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है.

Related Articles

Back to top button