ब्रेकिंग
जनरेश्वर मिश्र पार्क, लखनऊ स्थित “जुरासिक पार्क” या डायनासोर पार्क को लेकर गंभीर सवाल ? Hyderabad Fire Tragedy: हैदराबाद फर्नीचर शोरूम में भीषण आग, बेसमेंट में जिंदा जले 5 लोग, 22 घंटे बाद... अकील अख्तर ने थामा पतंग का साथ! झारखंड में AIMIM का बड़ा दांव, पाकुड़ की राजनीति में मचेगी हलचल मिर्जापुर जिम धर्मांतरण मामला: कोर्ट ने आरोपी इमरान को भेजा जेल, 14 दिन की जुडिशियल रिमांड पर फैसला Singrauli Mine Collapse: सिंगरौली में बड़ा हादसा, मिट्टी की खदान धंसने से 3 लोगों की मौत, 2 की हालत ... MBMC Election Results 2026: मीरा भयंदर में बीजेपी का दबदबा, लेकिन मेयर की कुर्सी के लिए विपक्षी एकजु... Suicide Case: पिता ने टोकना तो नाराज हुआ बेटा, ऑटो के अंदर फंदा लगाकर दी जान; परिजनों का रो-रोकर बुर... Gwalior Crime: ग्वालियर में 'लुटेरी दुल्हन' गैंग का भंडाफोड़, शादी के नाम पर ठगने वाली दुल्हन समेत 7... ईरान: आयतुल्ला खामेनेई का बड़ा फैसला, बेटे मसूद को बनाया सुप्रीम लीडर दफ्तर का प्रमुख; जानें वजह Natural Pest Control: चींटी, कॉकरोच और मच्छरों से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय, नोट करें ये नेचुरल टिप...
मध्यप्रदेश

लाडली बहना योजना का भाईदूज तोहफा! सीएम मोहन यादव भेजेंगे ‘शगुन’, खातों में आएंगे इतने रुपये, महिलाओं में खुशी की लहर

भोपाल। मध्य प्रदेश की लाडली बहनों के लिए बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अब 23 अक्टूबर को महिलाओं के खातों में 250 रुपए शगुन राशि ट्रांसफर करने जा रहे हैं। यह राशि भाईदूज के मौके पर दी जाएगी। इस शगुन के साथ प्रदेश की महिलाओं को लाड़ली बहना योजना के तहत अब हर महीने 1500 रुपए मिलना शुरू हो जाएगा।

अक्टूबर की 1250 रुपए की किस्त पहले ही मिल चुकी

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अक्टूबर महीने की 1250 रुपए की नियमित किस्त पहले ही ट्रांसफर कर दी थी। अब 23 अक्टूबर को महिलाओं के खातों में अतिरिक्त 250 रुपए भेजे जाएंगे। इस तरह, अक्टूबर माह में कुल 1500 रुपए की राशि लाड़ली बहनों को प्राप्त होगी।

नवंबर से अब हर महीने मिलेंगे 1500 रुपए

सीएम मोहन यादव ने दिवाली से पहले ही यह ऐलान किया था कि अक्टूबर से लाड़ली बहना योजना की राशि 1500 रुपए प्रति माह कर दी जाएगी। इस महीने यह राशि दो हिस्सों में ट्रांसफर हो रही है, जबकि नवंबर से हर महीने सीधे 1500 रुपए एक साथ महिलाओं के खातों में आएंगे।

1.26 करोड़ से अधिक महिलाओं को होगा फायदा

लाड़ली बहना योजना का लाभ फिलहाल 1.26 करोड़ से अधिक महिलाओं को मिल रहा है। जब यह योजना 2022 में शुरू हुई थी, तब महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए मिलते थे। बाद में इसे बढ़ाकर 1250 रुपए किया गया और अब राशि बढ़कर 1500 रुपए प्रति माह हो गई है।

रक्षाबंधन के बाद अब भाईदूज पर भी शगुन

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रक्षाबंधन के अवसर पर भी महिलाओं को 250 रुपए शगुन के रूप में ट्रांसफर किए थे। अब भाईदूज पर भी यह परंपरा जारी रखते हुए महिलाओं को 250 रुपए अतिरिक्त दिए जा रहे हैं।

सिंगल क्लिक से होगा ट्रांसफर

सीएम मोहन यादव 23 अक्टूबर को सिंगल क्लिक के माध्यम से राशि ट्रांसफर करेंगे। इसके तहत प्रदेश की सभी लाड़ली बहनों के खातों में सीधे पैसा पहुंच जाएगा।

योजना से जुड़ी मुख्य बातें

अक्टूबर की किस्त: 1250 रुपए (पहले ही ट्रांसफर)

भाईदूज का शगुन: 250 रुपए (23 अक्टूबर को ट्रांसफर)

नवंबर से हर महीने: 1500 रुपए नियमित

कुल लाभार्थी: 1.26 करोड़ से ज्यादा महिलाएं

Related Articles

Back to top button