ब्रेकिंग
Raipur Election Commissioners Meet: नवा रायपुर अटल नगर में 11 साल बाद राष्ट्रीय सम्मेलन, डिजिटल तकनी... Kawardha Sugarcane Farmers Update: शक्कर कारखाना में सरदार पटेल की प्रतिमा का भूमिपूजन, किसानों को र... Sudivya Kumar Sonu Shraddha: गुरुवार को होगा दिवंगत नेता का द्वादश श्राद्ध, प्रशासन ने सुरक्षा और ट्... Jharkhand School Sports News: खेलो झारखंड का कमाल, जूडो में नेशनल ट्रायल के लिए रायपुर रवाना हुए दो ... Caspian Cobra Snake Bite India: हिमाचल प्रदेश में कैस्पियन कोबरा के डसने से दो लोगों की मौत, देश का ... Kainchi Dham Connectivity Update: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, काठगोदाम और ज्योलीकोट से जुड़ेगा ... Pithoragarh Lineman Death: शटडाउन लेने के बाद भी पोल पर चढ़े लाइनमैन की करंट लगने से मौत, ग्रामीणों ... IAS Tukaram Munde Exposes Hospital Bills: 11.50 रुपये का IV सेट 325 में क्यों? मेडिकल कंज्यूमेबल्स क... Yogi Government News: ओपी राजभर और अफसरों के बीच बढ़ा विवाद, जानिए क्या है पूरा मामला और क्यों हो रह... Box Murder Mystery Lucknow: बेरहमी से हत्या कर बक्से में ठूंसकर फेंका गया शव, मोहनलालगंज और निगोहां ...
छत्तीसगढ़

बारिश थमते ही धूल के गुबार से परेशानी, पैच वर्क का कार्य अब तक नहीं हुआ शुरू

कोरबा: पीडब्ल्यूडी को सड़कों की मरम्मत के लिए 2 महीने पहले 5 करोड़ 70 लाख की राशि मिल चुकी है, लेकिन दीपावली के बाद पैच वर्क शुरू कराया जाएगा. लोगों को अभी धूल और गड्ढे के बीच आवाजाही करनी पड़ेगी. शहर के सड़कों की मरम्मत कब होगी, यह अब तक तय नहीं है.

ऊर्जाधानी की सड़कों का बुरा हाल: कोरबा शहर के सभी एंट्री पांइंट खराब हैं. बारिश के समय गड्ढों में पानी भरने से दुर्घटनाएं होती रहती है. इसके बाद भी प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया. गौमाता चौक, इमलीडुग्गू से उरगा, रिंग रोड, गोपालपुर, कुसमुंडा मार्ग की सड़कें खराब हो गई हैं. अभी भी गड्ढों को नहीं भरा गया है. बारिश थमने के बाद धूल उड़ने से भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

राशि मंजूरी के बाद भी काम नहीं हुआ शुरू: राज्य शासन ने सड़कों की मरम्मत के लिए पीडब्ल्यूडी को अगस्त में ही राशि की मंजूरी दी थी, लेकिन 15 अक्टूबर तक पैच वर्क पर रोक लगने के कारण काम नहीं कराया गया.

सड़क के लिए आंदोलन: दीपावली में भी लोगों को राहत नहीं मिल पाई. शहर की सभी प्रमुख सड़कें उखड़ गई हैं. निगम ने मरम्मत भी नहीं कराई. सड़कों की मरम्मत के लिए एक महीने के भीतर ही दो बार आंदोलन भी हो चुका है. इसके बाद भी प्रशासन ने इस और ध्यान ही नहीं दिया. निगम के अधिकारी जरूर कह रहे हैं कि बारिश के बाद सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी, लेकिन तब तक लोगों को खराब सड़क से गुजरना होगा. महाराणा प्रताप चौक, पावर हाउस रोड, टीपी नगर, मुड़ापार रोड की हालत सबसे खराब है.

Related Articles

Back to top button