ब्रेकिंग
Ayatollah Ali Khamenei Funeral: ईरान के दिवंगत नेता अली खामेनेई का अंतिम संस्कार 4 जुलाई से; मशहद मे... Delhi Crime News: त्रिलोकपुरी में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दरिंदगी; ईंट से हमला कर दिया दुष्कर्म, ... Global Kashmiri Pandit Conclave: 'वापसी ही सबसे सच्ची जीत है', श्रीनगर में बोले उपराज्यपाल मनोज सिन्... Maharashtra Politics: उद्धव ठाकरे ने बुलाई सांसदों की आपात बैठक; क्या शिवसेना (UBT) में टूट की है तै... Banke Bihari Temple News: क्या जर्जर हो रहा है बांके बिहारी मंदिर? दरारों की चर्चाओं के बीच हाई पावर... TMC Crisis in Bengal: तृणमूल कांग्रेस में बड़ी टूट के संकेत; सुदीप बंद्योपाध्याय के बागी खेमे में शाम... Next Chief of Army Staff: जनरल उपेंद्र द्विवेदी की जगह लेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ; केंद्र सरकार ... NEET Re-Exam Update: परीक्षा में छात्रों को मिलेगा 15 मिनट का अतिरिक्त समय; शिक्षा मंत्री ने दी बड़ी ... Kainchi Dham Traffic Plan: कैंची धाम मेले के लिए प्रशासन का रूट चार्ट जारी; मंदिर तक सिर्फ शटल से मि... Broken Hair Vastu Tips: क्या टूटे बालों को इधर-उधर फेंकना अशुभ है? जानें इसके पीछे का ज्योतिषीय कारण
देश

दिवाली के बाद ‘ज़हरीली’ हुई हवा! देश के 10 शहर रेड जोन में, AQI सबसे खतरनाक स्तर पर पहुंचा

आंखों में जलन, सांसों में घुटन… सुबह घर से बाहर निकलिए तो ऐसा लगता है मानो किसी गैस चैंबर में आ गए हों. देशभर में रोशनी का त्योहार दिवाली धूमधाम से मनाया गया. लेकिन इस दौरान खूब पटाखे भी जलाए गए. पटाखों से निकलने वाले जहरीले धुएं का असर अबतक दिख रहा है. बुधवार को भी दिल्ली सहित देश के इन 10 शहरों की हवा रेड जोन में रही. इन शहरों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) अब भी 300 के पार है, जो बहुत खराब श्रेणी में आता है. बुधवार सुबह दिल्ली का AQI 345 दर्ज किया गया.

समीर एप के मुताबिक, हरियाणा के जिंद में दिवाली के बाद प्रदूषण ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए. यहां बुधवार को AQI 386 दर्ज किया गया. यहां पराली जलाने के साथ-साथ दिवाली पर जमकर पटाखे फोड़े गए. वहीं, राजस्थान और हरियाणा की सीमा पर बसे नारनौल की हवा भी बेहद खराब दर्ज की गई. दिवाली पर रातभर हुई आतिशबाजी ने हालात और बिगाड़ दिए. बुधवार सुबह को जिंद का एक्यूआई 370 दर्ज किया गया.

रोहतक और गुरुग्राम का AQI 300 के पार

रोहतक में भी हवा की स्थिति चिंताजनक है. दिवाली के बाद बुधवार को यहां एयर क्वालिटी इंडेक्स 350 दर्ज किया गया. वहीं, गुरुग्राम में भी दिवाली पर खूब पटाखे जलाए गए. यहां AQI 311 दर्ज किया गया. बुधवार सुबह को गुरुग्राम में हल्का धुंध छाया रहा और दृश्यता भी कम रही.

शहर का नाम- एयर क्वालिटी इंडेक्स

  • दिल्ली 345
  • जिंद 386
  • नारनौल 370
  • रोहतक 350
  • गुरुग्राम 311
  • बहादुरगढ़ 289
  • भिवाड़ी 332
  • सिरसा 330
  • बल्लभगढ़ 308
  • चरखी दादरी 364

भिवाड़ी, सिरसा और बहादुरगढ़ में कैसी है हवा?

वहीं, बहादुरगढ़ की हवा भी बेहद खराब रही. यहां का AQI खराब श्रेणी में है. बहादुरगढ़ का AQI बुधवार सुबह सात बजे 289 दर्ज किया गया. राजस्थान के औद्योगिक शहर भिवाड़ी में बुधवार सुबह हल्का धुंध छाया रहा. भिवाड़ी का AQI 332 दर्ज किया गया. हरियाणा का सिरसा में बुधवार को AQI 330 और बल्लभगढ़ में AQI 308 दर्ज किया गया. चरखी दादरी में AQI 364 दर्ज किया गया.

क्या है AQI का पैमाना?

एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) का पैमाना 0 से 500 तक निर्धारित है, जहां 050 तक की हवा को अच्छी, 51100 संतोषजनक, 101200 मध्यम रूप से प्रदूषित, 201300 खराब, 301400 बहुत खराब और 401500 के बीच की हवा को गंभीर श्रेणी में रखा जाता है.

Related Articles

Back to top button