ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
देश

कोकराझार में बड़ा आतंकी षड्यंत्र? रेलवे ट्रैक पर जोरदार धमाका, IED ब्लास्ट की आशंका, कई ट्रेनें रद्द, जांच शुरू

असम के कोकराझार और सालाकाटी रेलवे स्टेशन के बीच देर रात एक जोरदार धमाका हुआ. जानकारी के मुताबिक, यह विस्फोट रात करीब 10:30 बजे हुआ. इस विस्फोट के बाद रेलवे ट्रैक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. ब्लास्ट के बाद मौके पर आरपीएफ, जीआरपी और स्थानीय पुलिस की टीम पहुंची. अधिकारियों ने प्रारंभिक जांच में आईईडी ब्लास्ट (IED Blast) की आशंका जताई है.

धमाका इतना तेज था कि रेलवे लाइन के टुकड़े हो गए. इस ब्लास्ट के बाद दक्षिण भारत से उत्तर पूर्व की ओर जाने वाली कई ट्रेनों की आवाजाही बाधित हो गई है. रेलवे प्रशासन ने तत्काल राहत और मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है.

घटना के बाद मौके पर आरपीएफ, जीआरपी और स्थानीय पुलिस पहुंच गई है और पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली गई है. फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है, लेकिन ट्रैक क्षतिग्रस्त होने के कारण कई ट्रेनों को रद्द किया गया है. वहीं, कुछ ट्रेनों के रूट को डायवर्ट भी किया गया है.

फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच में जुटी हैं. अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि बम किसने और क्यों लगाया. इस बात की भी जांच की जा रही है कि कहीं ये कोई आतंकी साजिश तो नहीं. हालांकि, अधिकारियों ने इस धमाके को लेकर अभी तक कुछ भी स्पष्ट नहीं किया है. इस धमाके से जुड़ी कोई भी जानकारी जांच के बाद ही सामने आ सकेगी.

Related Articles

Back to top button