ब्रेकिंग
Police Action Chhindwara: सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 43 हजार रुपये बरामद Malva Nritya Mahotsav 2026: सेमी-क्लासिकल डांस में चमकी सौम्या, मिला प्रतिष्ठित 'मालवा नृत्य महोत्सव... STF Action in Bhopal: बौद्ध धर्म प्रचार के नाम पर फर्जी पासपोर्ट बनवाने का मामला, 70 संदिग्ध चिन्हित Municipal Corporation Sagar: एमआईसी के प्रस्तावों को लंबित रखने का आरोप, आयुक्त के कार्यप्रणाली के ख... Ramleela Chhindwara 2026: छोटी बाजार में सजी भगवान राम की लीला, कोरोना काल में भी नहीं रुका था मंचन ... Congress Protest Bhopal: चुनाव आयोग के बाहर कांग्रेस नेताओं का हंगामा, पूरे प्रदेश में आंदोलन का ऐला... Madhya Pradesh Politics: पटवारी बोले- 'जब प्रदेश के पटवारी ही सरकार की नहीं सुनते, तो सरकार खटारा है... Delhi Building Accident: नई बनी इमारत ढहने से हड़कंप, राहत और बचाव कार्य जारी, घायलों को अस्पताल में... Coal India PME Update: कोलकर्मियों की हर साल होगी स्वास्थ्य जांच? प्रस्तावित नई व्यवस्था के खिलाफ मु... Muslim Personal Law: नाबालिग बेटी की कस्टडी मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, बच्चे का कल्याण सबसे सर्व...
मध्यप्रदेश

बड़वानी में बवाल: दुर्घटना में युवक की मौत के बाद एबी रोड जाम, न्याय की मांग को लेकर शव रखकर प्रदर्शन

बड़वानी। मध्य प्रदेश के बड़वानी में एबी रोड पर ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत और दूसरे के गंभीर घायल होने की घटना सामने आई है। हादसे में गंभीर घायल युवक को इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया है। मृत युवक के परिजनों और क्षेत्र के लोगों ने उसका शव एबी रोड पर रखकर प्रदर्शन किया। इससे नेशनल हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। ये लोग टोल कंपनी से सर्विस रोड बनाने की मांग भी कर रहे हैं, ताकि भविष्य में ऐसी घटना ना हो। सूचना मिलने पर अधिकारी परिजनों को समझाने पहुंचे।

इधर… युवक पर चाकू से हमला, हालत गंभीर होने पर इंदौर किया रेफर

बड़वानी जिले के अंजड़ थाना क्षेत्र के ग्राम मंडवाड़ा में बुधवार को दो युवकों में पुरानी किसी बात को लेकर विवाद हो गया। मंडवाड़ा के युवक ने उजवनी गांव के युवक को पेट में चाकू मार दिया। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। उसके दोस्त उसे बाइक से अंजड़ के सिविल अस्पताल ले गए। हालंत गंभीर होने से उसे जिला अस्पताल रेफर किया।

स्थिति नाजक होने से चिकित्सकों ने उसे इंदौर रेफर किया है। उजवनी गांव के नीरज मुजाल्दे ने बताया कि शुभम पुत्र मनीष मुजाल्दे के साथ मंडवाड़ा के दक्ष नामक युवक ने पुरानी बात को लेकर विवाद करते हुए उसके पेट में चाकू मार दिया। जिससे वह गंभीर घायल हो गया।

बड़वानी में इलाज के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए इंदौर ले जा रहे है। स्थिति नाजूक बनी हुई है। उधर घटनाक्रम को लेकर अंजड़ टीआई आरआर चौहान ने बताया कि चाकूबाजी की सूचना मिली है। स्वजनों को थाने बुलाया है। उनके बयान लेकर चाकूबाजी करने वाले आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

एक ही रात में दो बाइक चोरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

आलीराजपुरः जोबट में चोरों ने एक ही रात में दो मोटरसाइकिलों पर हाथ साफ कर दिया। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मामला जोबट की विकास कालोनी का है, जहां देर रात दो अज्ञात चोर पहुंचे और कुछ ही मिनटों में एक ही कॉलोनी से दो बाइक चोरी कर ले गए। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। कालोनी निवासियों ने सुबह उठकर देखा तो दोनों बाइक गायब थीं।

Related Articles

Back to top button